फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Accused carries out a stabbing incident over loud music being played at home

Indore Crime: खजराना में खूनी विवाद, गाने की आवाज को लेकर हुआ झगड़ा; युवक पर चाकू से वार करने वाला गिरफ्तार

Sat, 27 Jun 2026 03:12 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: इंदौर ब्यूरो Updated Sat, 27 Jun 2026 03:12 PM IST
सार

इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में तेज आवाज में गाने बजाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी आरिफ बरकाती को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Accused carries out a stabbing incident over loud music being played at home
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। इस वारदात का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी आरिफ बरकाती पूरी घटना को अंजाम देता हुआ दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि आरोपी आरिफ बरकाती के घर के पड़ोस में रहने वाले युवक शहनवाज से पिछले कुछ दिनों से लगातार विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन शहनवाज अपने घर में तेज आवाज में गाने सुन रहा था, जिस पर आरिफ बरकाती ने आपत्ति जताई। इसके बाद दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर आरिफ बरकाती ने शहनवाज पर चाकू से हमला कर दिया।

विज्ञापन

घटना के सीसीटीवी फुटेज में आरोपी आरिफ बरकाती युवक शहनवाज पर एक-दो बार चाकू से वार करता हुआ दिखाई दे रहा है। इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव करने का भी प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने बेखौफ होकर पूरी वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी आरिफ बरकाती के खिलाफ प्रकरण दर्ज
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी आरिफ बरकाती के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी आरिफ बरकाती क्षेत्र में एक यूट्यूब चैनल से भी जुड़ा हुआ था, जिसके चलते खजराना थाने के कई पुलिसकर्मियों से उसकी नजदीकी थी। वहीं, पूर्व थाना प्रभारी के साथ उसकी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

फिलहाल, घटना सामने आने के बाद पुलिस आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कर रही है। वहीं, इंदौर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed