फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   3 r center recycle free grocery food clothes

Indore: इंदौर में इस जगह निःशुल्क मिलेगा जरूरत का सामान, फर्नीचर, कपड़े, कॉस्मेटिक सामग्री और भी बहुत कुछ

Wed, 17 May 2023 09:07 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 17 May 2023 09:07 PM IST
सार

महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा इस 3-R सेंटर का शुभारंभ किया गया है, शहर के हर झोन में बनेंगे इस तरह के सेंटर
 

विज्ञापन
3 r center recycle free grocery food clothes
यहां निःशुल्क मिलेगा सामान - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रयास से एक बड़ी पहल की गई है। इसके तहत अब जरूरतमंद लोगों को अपनी जरूरत के कई सामान निःशुल्क मिलेंगे। इनमें फर्नीचर, खिलौने, किताबें, कपड़े, चश्मे, पेन, बॉटल, इलेक्ट्रिक सामान, कॉस्मेटिक सामग्री आदि शामिल हैं। महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा इस 3-R सेन्टर का शुभारंभ किया गया है। इंदौर निगम कमिश्नर हर्षिका सिंह ने बताया कि प्रत्येक झोन में एक 3 आर सेंटर स्थापित किया जा रहा है। यहां पर जरूरतमंदों को यह सब सामान निःशुल्क मिलेगा। वहीं जनता से अपील है कि वह इन सभी कैटेगिरी में अपना अनुपयोगी सामान 3 आर सेंटर पर दे सकते हैं। इस अनुपयोगी सामग्री को जरूरतमंदों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इससे बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को इसका लाभ मिल सकेगा। 
विज्ञापन


यहां निःशुल्क मिलेगा सामान
3-R सेन्टर
राजकुमार ब्रिज के पास वल्लभ नगर मार्केट के सामने
झोन क्रमांक 09, वार्ड 47

प्रत्येक वार्ड में 3 आर सेंटर खोले जाएंगे
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि उक्त योजना के द्वितीय चरण में इस योजना को विस्तारित करते हुए, नगर के प्रत्येक वार्ड में 3 आर सेंटर खोले जाएंगे। महापौर भार्गव ने कहा कि मां अहिल्या की नगरी इंदौर हमेशा से दान-धर्म में प्रथम स्थान पर रही है। इसी पावन कार्य को अब सेंटर की मदद से और अधिक प्रभावी ढंग से करने की पहल की है। सेंटर से पुनः उपयोग में आने वाली वस्तुओं को काम में लाया जा सकेगा। ये वस्तुएं जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध कराई जाएगी। महापौर भार्गव द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि ऐसी अनुपयोगी सामग्री जिनका उपयोग नहीं हो रहा है, वह निगम द्वारा बनाए गए 3 आर सेंटर पर उपलब्ध कराएं, ताकि निगम उक्त सामग्री को जरूरतमंदों तक पहुंचा सके। इससे एक ओर अनुपयोगी का निपटान होगा, साथ ही जरूरतमंदों की आवश्यकता की पूर्ति होगी और इससे पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। समस्त इंदौरवासियों से निवेदन है की आप भी इस मुहिम से जुड़िए और इंदौर को स्वच्छ बनाए रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दीजिए।
विज्ञापन


आकर्षक 3 आर सेंटर को पुस्कृत भी किया जाएगा
इसके साथ ही हर झोन क्षेत्र में ऐसे स्थान पर आरआरआर सेंटर की स्थापना करने के निर्देश दिए कि जहां पर आमजन का आवागमन होता रहता हो, ताकि नागरिकगण अपने घर व संस्थानों का अनुपयोगी सामान आरआरआर सेंटर पर दे सकें। ऐसे अनुपयोगी सामान को उक्त क्षेत्र के किसी स्थान पर 3 आर मटेरियल से आकर्षक कला कृति का निर्माण किया जा सके। साथ ही ऐसे 3 आर सेंटर को इनोवेटिव व यूनिक बनाने के उद्देश्य के साथ ही उक्त स्थान पर सेल्फी पाइंट भी बनाया जाएगा। शहर में वेस्ट टू आर्ट की पद्धति को अपनाते हुए, क्षेत्र के उद्यान व चौराहों का विकास किया जाएगा, साथ ही सबसे अच्छे व आकर्षक 3 आर सेंटर को पुस्कृत भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed