फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Cycle for ten hours for 10 rupees and 24 hours for 20 rupees, My bike cycle service will start in the city

इंदौर: 10 रुपये में दस घंटे और 20 रुपये में 24 घंटे के लिए ले सकेंगे साइकिल, शहर में शुरू होगी माय बाइक साइकिल सेवा

Sun, 27 Feb 2022 05:19 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sun, 27 Feb 2022 05:19 PM IST
सार

इंदौर में अब साइकिल सेवा शुरू होगी। दस रुपये में दस घंटे और 20 रुपये में 24 घंटे में साइकिल किराए से ले सकेंगे। एआईसीटीएसएल यह सेवा शुरू कर रहा है। शुरुआत में बीआरटीएस कॉरिडोर सहित प्रमुख मार्गों पर यह सेवा शुरू होगी।

विज्ञापन
Indore: Cycle for ten hours for 10 rupees and 24 hours for 20 rupees, My bike cycle service will start in the city
साइकिल स्टैंड से किराए से ले सकेंगे साइकिल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश के स्वच्छ शहर इंदौर में अब पर्यावरण सुधारने की कवायद हो रही है। इसके लिए एआईसीटीएसएल माय बाइक साइकिल सेवा शुरू कर रहा है। बीआरटीएस कॉरिडोर सहित इंदौर के प्रमुख मार्गों पर यह सुविधा शुरू होगी। 10 रुपये में 10 घंटे और 20  रुपये में 24 घंटे के लिए साइकिल मिल सकेगी। इतना ही नहीं 500 रुपये किराया देकर महीनेभर के लिए साइकिल घर भी ले जाएंगे।
विज्ञापन


दरअसल इंदौर में आने वाले सप्ताह में करीब 100 साइकिलों का संचालन करने की योजना है। कंपनी को इंदौर में एक हजार साइकिलें 100 स्टैंडों के माध्यम से संचालित करने का जिम्मा दिया गया है। पूरे शहर में योजना को आकार लेने में तीन से चार माह लग सकते हैं। माय बाइक का यह सिस्टम एप पर आधारित होगा। एप के माध्यम से ही कोई व्यक्ति साइकिल स्टैंड पर जाकर साइकिल अनलॉक कर ले जा सकेगा। साइकिल में जीपीएस ट्रैकर होने के कारण इसके गुम या चोरी होने की संभावना नहीं रहेगी। साइकिलों का संचालन करने वाली एजेंसी के पास एक डेशबोर्ड होगा जिसमें वे देख सकेंगे कि रियल टाइम में उनकी साइकिल कहां चल रही है। जो भी व्यक्ति साइकिल लेगा उसने कितने दिन तक साइकिल चलाई है, यह भी पता चल जाएगा। फिलहाल बीआरटीएस के 20 स्थानों पर माय बाइक साइकिल स्टैंड बनाए गए हैं। किसी स्टैंड पर पांच तो कहीं 10 साइकिलें रखी जा रहीं हैं।
विज्ञापन


बीआरटीएस पर अलग से साइकिल ट्रैक बनाए गए थे लेकिन इसका उपयोग पार्किंग के लिए होने लगा। इसी तरह अन्य जगहों पर भी यही समस्या आई। इस मामले में एआईसीटीएसएल के सीईओ संदीप सोनी का कहना है कि अगले तीन माह में शहर में एक हजार साइकिलें शुरू हो जाएंगी। फिलहाल बीआरटीएस पर साइकिलें निर्धारित स्टैंड पर रखी जा रही हैं और ट्रायल चल रहा है। बीआरटीएस व अन्य सड़कों पर जहां साइकिल ट्रैक बने हैं, वहां यदि कार या अन्य वाहनों की पार्किंग हो रही होगी तो उन्हें हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed