फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore will be more smart now with such smart electric meter

इंदौर होगा अब और भी स्मार्ट, बिजली चोरी पर ऐसे कसी जाएगी लगाम

Sat, 08 Dec 2018 11:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Updated Sat, 08 Dec 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
Indore will be more smart now with such smart electric meter
smart meter

मध्य प्रदेश की स्मार्ट सिटी इंदौर में अब बिजली चोरी रोकने के लिए तगड़ा इतंजाम होने जा रहा है। इसके लिए इंदौर में 12 हजार मीटर  लगाए जा चुके हैं। बता दें, इसके लिए पहले चरण का काम पूरा किया जा चुका है। इसके आगे की योजना में चार महीने के भीतर बाकि बचे 63 हजार मीटर लगाने का लक्ष्य दिया गया है। यह कार्य प्रत्येक जोन को मीटर आवंटित कर सौंप दिया गया है। कंपनी का भी यही मानना है कि नए रेडियो फ्रिक्वेंसी मीटर लगाने से उनके राजस्व में बढोतरी होगी और मीटर रीडरों पर भी निर्भरता खत्म होगी। 

विज्ञापन


शहर की पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी रोजाना शहर में पांच सौ से ज्यादा पुराने बिजली के मीटर बदल रही है। विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा इसका दावा किया जा रहा है। देश में अब तक किसी भी शहर में लगने वाले स्मार्ट मीटरों की यह सबसे ज्यादा संख्या है।
विज्ञापन


इन स्मार्ट मीटर का शुरूआत में कैट रोड और एआईआर फीडर पर परीक्षण सफल रहा। वहीं नए मीटरों से तीन महीनों के बिल भी जारी किए जा चुके हैं। अब उम्मीद की जा रही है कि सेल्फ मीटर रीडिंग और स्मार्ट मीटर के जरिए आने वाले नए साल में कंपनी करीब एक लाख उपभोक्ताओं की रीडिंग के बिना बिजली बिल हासिल करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत विभाग के एमडी आकाश त्रिपाठी ने दावा किया है कि स्मार्ट मीटर को लगाने की एवज में उपभोक्ताओं से कोई पैसा नहीं लिया जा रहा है। उपभोक्ताओं को भी इस मीटर से लाभ मिलेगा। इलाके में बिजली गुल होती है या कोई मीटर से छेड़छाड़ करता है तो कंट्रोल रूम के अधिकारियों को इसका अलर्ट मिल जाएगा।

इन सबकी मॉनिटरिंग के लिए इंदौर में देश का दूसरा सबसे बड़ा कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम में तैनात अधिकारियों को इन मीटरों के माध्यम से इस बात की जानकारी मिलेगी कि किस फिडर पर बिजली का अधिक लोड आ रहा है, जिससे बिजली की बचत भी की जा सकेगी।

इलाके में बिजली गुल होने के बाद भी यदि लाइनमेन एक घंटे में खराबी ठीक न करें तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। इसके अलावा तय समय में बिल जमा नहीं होने पर दफ्तर से ही कनेक्शन काट दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed