फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Two-year-old boy falls into a well while playing, dies by drowning

Anuppur News: खेलते-खेलते कुएं में गिरा दो वर्षीय बालक, डूबने से मौत

Sun, 23 Aug 2026 09:36 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Sun, 23 Aug 2026 09:36 PM IST
सार

अनूपपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के टिकरीटोला में दो वर्षीय वीर सिंह खेलते समय खेत के पास बने कुएं में गिर गया। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद शव बाहर निकाला। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

विज्ञापन
Two-year-old boy falls into a well while playing, dies by drowning
वह कुआं जिसमें डूबने से मासूम की मौत हुई

विस्तार

कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कांसा के वार्ड क्रमांक 13 स्थित टिकरीटोला में रविवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। घर के पास खेत में बने कुएं के समीप खेलते समय दो वर्षीय मासूम अचानक कुएं में गिर गया। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार टिकरीटोला निवासी चोखेलाल सिंह का दो वर्षीय पुत्र वीर सिंह रविवार दोपहर अपनी चार वर्षीय बहन सुनैना सिंह और दादी फूलबाई सिंह के साथ घर के पास स्थित नंदलाल पिता रामस्वरूप यादव के खेत में बने कुएं के समीप खेल रहा था। इसी दौरान खेलते-खेलते वीर सिंह अचानक कुएं में जा गिरा। बालक के कुएं में गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बालक की तलाश शुरू की। ग्रामीण संतोष, विकास, शंभू सहित अन्य लोगों ने कुएं के अंदर उतरकर तथा बाहर से तलाश की। काफी प्रयास के बाद बालक पानी के अंदर मिला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने बालक को कुएं से बाहर निकाला और शव को घर पहुंचाया। इसके बाद घटना की सूचना कोतवाली थाना अनूपपुर पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम मोहन, अतिवृष्टि राहत की समीक्षा; बोले- बीमारी फैलने न दें

दो वर्षीय मासूम की अचानक हुई मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना ने गांव में भी सभी को झकझोर दिया है। बताया जा रहा है कि खेत में स्थित कुआं घर के समीप ही था, जहां मासूम अपनी बहन और दादी के साथ खेल रहा था। खेलते समय हुए इस हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed