फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Wanted to sell laptop at low price, police caught it and found it to be stolen

इंदौर: कम दाम में बेचना चाहता था लैपटॉप, पुलिस ने पकड़ा तो पता चला चोरी का है  

Tue, 16 Nov 2021 05:39 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 16 Nov 2021 05:39 PM IST
सार

इंदौर में सस्ता लैपटॉप बेचने की फिराक में घूम रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा और सख्ती से पूछताछ की तो उसने कबूल किया कि वह लैपटॉप उसने चुराया है। 

विज्ञापन
Indore: Wanted to sell laptop at low price, police caught it and found it to be stolen
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

अगर आपको कोई महंगी चीज कम दाम में मिल रही है तो जरूरी नहीं कि बेचने वाले की मजबूरी हो। हो सकता है वह सामान चोरी का हो। ऐसा ही कुछ इंदौर में हुआ है। पुलिस ने लैपटॉप चुराने वाले को पकड़ा है। आरोपी कम दाम में लेपटॉप बेचने के लिए घूम रहा था। इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक खजराना पुलिस थाने में 29 अक्टूबर 2021 को राजेश सावनेर पिता इंद्रेश सावनेर निवासी बी-44 आइडिया स्कीम नंबर 134 ने  ई-एफआईआर करवाई थी। इसमें बताया कि मैं रतलाम गया था। वापस आकर देखा तो मेरे बेटे नितिन का लैपटॉप घर पर नहीं था। कोई इसे चुरा ले गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे। इसमें संदिग्ध नजर आया। इसकी जानकारी जुटाई गई। पुलिस को सूचना मिली कि न्याय नगर में एक व्यक्ति कम दाम में लैपटॉप बेचने की फिराक में है। वह ग्राहक ढूंढ रहा है। पुलिस ने उसे पकड़ा तो उसने अपना नाम दीपक भडेरिया पिता घनश्याम (19) निवासी कृष्ण बाग बी सेक्टर सरस्वती नगर खजराना इंदौर बताया। उससे लैपटॉप के बिल व दस्तावेज मांगे लेकिन वह नहीं बता सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लैपटॉप को चेक करने पर वह चोरी का निकला। ई-एफआईआर में दर्ज करवाई गई जानकारी उसमें पाई गई। पुलिस ने सख्ती की तो आरोपी ने कबूल किया कि उसने लैपटॉप चुराया था। उसे गिरफ्तार कर लैपटॉप जब्त किया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed