{"_id":"61ebeeee7a01133df5517478","slug":"indore-used-to-repack-and-sell-expired-cosmetic-products-at-cheap-prices-brands-like-patanjali-park-avenue-included-godown-sealed","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: एक्सपायर हो चुके कॉस्मेटिक प्रोडक्ट को रीपैकिंग कर बेचता था सस्ते दामों में, पतंजलि, पार्क एवेन्यू जैसे ब्रांड शामिल...गोडाउन किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: एक्सपायर हो चुके कॉस्मेटिक प्रोडक्ट को रीपैकिंग कर बेचता था सस्ते दामों में, पतंजलि, पार्क एवेन्यू जैसे ब्रांड शामिल...गोडाउन किया सील
Sat, 22 Jan 2022 05:17 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Sat, 22 Jan 2022 05:17 PM IST
सार
इंदौर में एक्सपायर हो चुके ब्रांडेड कॉस्मेटिक आयटम्स को रीपैकिंग कर बेचने का मामला सामने आया है। एक ऐसे ही गोडाउन पर पुलिस ने छापा मारा है जहां एक्सपायरी ब्रांडेड प्रोडक्ट्स को रीपैकिंग करके दुकानों पर सस्ते दाम में बेचा जाता था।
विज्ञापन
पुलिस ने जब्त किए ब्रांडेड कंपनियों के प्रोडक्ट्स
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अगर आप ब्रांडेड आयटम्स के शौकीन हैं तो थोड़ा संभलकर खरीदी कीजिए, कहीं ऐसा न हो कि ब्रांडेड प्रोडक्ट की आड़ में आपको नकली प्रोडक्ट थमा दिया जाए जो एक्सपायर हो चुका है। इंदौर में ऐसे ही गोडाउन पर पुलिस ने छापा मारा है जहां एक्सपायरी ब्रांडेड प्रोडक्ट्स को रीपैकिंग करके दुकानों पर सस्ते दाम में बेचा जाता था।
क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि एरोड्रम क्षेत्र छोटा बांगड़दा रोड सांवरिया नगर इंदौर स्थित गोडाउन से ब्रांडेड कंपनियों के एक्सपायरी डेट के कॉस्मेटिक सहित अन्य प्रोडक्ट्स को रीपैकिंग कर शहर की दुकानों पर बेचा जा रहा है। इससे शासन को राजस्व हानि पहुंचाई जा रही है और कंपनियों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। आम जन की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है। टीम ने गोडाउन पर दबिश दी और संचालक गिरीश जैन पिता प्रकाशचंद जैन इंदौर को हिरासत में लिया। गोडाउन की तलाशी लेने पर वहां से भारी मात्रा में पतंजलि, डेटॉल, जैस्मिन, संतूर, पार्क एवेन्यू, इंडिका के कॉस्मेटिक सामान, बोतल व पैकेट मिले। इनका लायसेंस नहीं था। निर्धारित मानकों का पालन किए बिना अवैध लाभ अर्जित करने के लिए आरोपी इन प्रोडक्ट्स की रीपैकिंग कर इनको शहर में बेच रहा था। गोडाउन को सील कर आरोपी के कब्जे से ब्रांडेड कंपनियों के एक्सपायरी डेट के कॉस्मेटिक सामान जब्त किए। इनकी कुल कीमत करीब 15 लाख रुपये है। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ब्रांडेड कॉस्मेटिक आयटम्स के एक्सपायरी हो जाने के बाद उनको एकत्र करता और रीपैकिंग करके सस्ते दाम में दुकानों पर बेच देता था। बड़ी चालाकी से यह काम करता था जिससे किसी को शक न हो। उससे पूछताछ की जा रही है।