फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Two friends who went to bathe in the pond died due to drowning, one friend was drowning in deep water, the other also drowned to save him

इंदौर: तालाब में नहाने गए दो दोस्तों की डूबने से मौत, एक दोस्त डूब रहा था गहरे पानी में, उसे बचाने में दूसरा भी डूबा

Tue, 19 Apr 2022 04:51 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Tue, 19 Apr 2022 04:51 PM IST
सार

तालाब में नहाने गए दो दोस्तों की डूबने से मौत हो गई। दोनों ही घर पर बिना बताए गए थे। नहाने के दौरान एक दोस्त गहरे पानी में डूबने लगा तो दूसरा उसे बचाने गया। इसी दौरान वह भी डूब गया। गोताखोरों की मदद से दोनों के शव निकाले गए। 

विज्ञापन
Indore: Two friends who went to bathe in the pond died due to drowning, one friend was drowning in deep water, the other also drowned to save him
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 तालाब में नहाने गए दो बच्चों को डूबने से मौत हो गई। पहले एक बच्चा गहरे पानी में गया था, जिसे बचाने के लिए दूसरा भी उतर गया। इसके बाद दोनों डूब गए। गोताखोरों की मदद से दोनों के शव निकाले गए।
विज्ञापन


घटना हातोद के तालाब की है। जानकारी के मुताबिक कुलदीप पिता जीवन मालवीय (12) अपने दोस्त बालकृष्ण उर्फ कानू पिता विकास मेहता (13) के साथ सोमवार दोपहर को खेलने के लिए गया था। खेलते हुए दोनों पालिया के पास पहुंच गए। यहां पानी देख दोनों ने नहाने की सोची। इसके बाद दोनों नहाने के लिए नीचे उतर गए। नहाने के दौरान अचानक कुलदीप गहराई में चला गया। उसे डूबता देख कानू भी उसकी ओर गया। वह कुलदीप के पास पहुंच गया मगर वापस लौट नहीं पाया और इस तरह दोनों गहरे पानी में डूब गए। शाम को उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने तालाब के पास कपड़े पड़े देखे तो पुलिस को खबर की। पुलिस पहुंची और रेस्क्यू किया। गोताखोरों की मदद से बच्चों को तलाशा। देर रात को दोनों के शव निकाले जा सके। बताया गया कि कुलदीप के पिता हम्माली करते हैं। कुलदीप का एक छोटा भाई संदीप है। कानू घर का इकलौता लड़का था। उसकी दो बहनें हैं। उसका घर कुलदीप के घर के पास है। कुलदीप सोमवार को उससे मिलने पहुंचा था। कानू के पिता भी मजदूरी करते हैं। सोमवार को दोनों दोस्त घर से बिना बताए ही गए थे, इसलिए किसी को भी पता नहीं चला कि कहां गए हैं। काफी देर तक नहीं लौटने पर तलाश शुरू की, जिसके बाद पता चला कि दोनों तालाब में डूब गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed