फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Treatment of corona will be done in authorized hospitals only, permission given to 50 hospitals, action will be taken against those who treat corona without permission

इंदौर: अधिकृत अस्पतालों में ही होगा कोरोना का इलाज, 50 अस्पतालों को मिली अनुमति, बिना अनुमति कोरोना का इलाज करने वाले अस्पताल वालों पर होगी कार्रवाई

Tue, 04 Jan 2022 12:28 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Tue, 04 Jan 2022 12:28 PM IST
सार

कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही अब इंदौर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं। पर्याप्त संख्या में बेड आरक्षित किए जा रहे हैं तो करीब 50 अस्पतालों को कोरोना के इलाज की अनुमति दी गई है।

विज्ञापन
Indore: Treatment of corona will be done in authorized hospitals only, permission given to 50 hospitals, action will be taken against those who treat corona without permission
बैठक में अस्पताल संचालकों से चर्चा करते सांसद। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही अब इंदौर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं। पर्याप्त संख्या में बेड आरक्षित किए जा रहे हैं तो करीब 50 अस्पतालों को कोरोना के इलाज की अनुमति दी गई है। अनुमति प्राप्त किए बिना कोरोना का इलाज करने वाले अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


दरअसल इंदौर में जिस तरह से कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं उसे तीसरी लहर से जोड़कर देखा जा रहा है। इसके चलते प्रशासन तैयारियों में जुटा है। इसी के चलते सोमवार को आईएमए, पीड्रियॉटिक एवं नर्सिंग होम एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक हुई। अध्यक्षता सांसद शंकर लालवानी ने की। कलेक्टर मनीष सिंह, राज्य स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य डॉ. निशांत खरे सहित एसोसिएशन के पदाधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक में बताया कि कोविड के इलाज के लिए प्रोटोकॉल तैयार किया जा रहा है। अपेक्षा की गई है कि कोविड का इलाज निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार ही किया जाए। कोविड के इलाज के लिये दरों की निर्धारण किया गया है। सभी अस्पताल निर्धारित दरों पर ही इलाज सुनिश्चित करें। एक समिति बनाकर यह आकलन किया जा रहा है कि कोविड के इलाज में कौन सी दवाइयों की आवश्यकता रहेगी। आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए दवा निर्माताओं और विक्रेताओं के साथ शीघ्र ही बैठक की जाएगी। बैठक में निर्देश दिए कि बगैर अनुमति के कोई भी अस्पताल कोविड का इलाज नहीं करें। 
विज्ञापन


अधिक राशि वसूलने पर होगी कार्रवाई
सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि पूर्व अनुभव के अनुसार कोविड के इलाज में अस्पतालों ने बेहतर सहयोग दिया था। इसी तरह का सहयोग कोरोना की तीसरी लहर से निपटने में भी दिया जाए। अस्पताल संचालक कोरोना के इलाज के लिए अपने यहां सभी आवश्यक संसाधन, सुविधाएं और प्रबंध रखें। कलेक्टर मनीष सिंह ने निर्देश दिये कि सभी अस्पताल निर्धारित दर से इलाज करें। जनता को परेशान नहीं करें। निर्धारित दर से अधिक राशि वसूलने पर कार्रवाई होगी। बगैर अनुमति के कोई भी नया अस्पताल शुरू नहीं किया जाए।राज्य स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य डॉ. निशांत खरे ने बताया कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की समिति बनाकर इलाज का प्रोटोकॉल तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इलाज में लगने वाली दवाइयों का आकलन कर उसकी उपलब्धता और सहजता के साथ वितरण की व्यवस्था भी बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed