फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Took to room on the pretext of meeting female friend, three friends raped

इंदौर: महिला मित्र को मुलाकात के बहाने ले गया कमरे पर, तीन दोस्तों ने किया दुष्कर्म

Sun, 19 Dec 2021 02:56 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sun, 19 Dec 2021 02:56 PM IST
सार

दौर में पुराने दोस्त ने दोस्ती का नाजायज फायदा उठाया और अपनी महिला मित्र को धोखा दिया। मिलने के बहाने वह महिला मित्र को कमरे पर ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके दो दोस्त भी वहां आए जिन्होंने महिला से दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Indore: Took to room on the pretext of meeting female friend, three friends raped
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर में पुराने दोस्त ने दोस्ती का नाजायज फायदा उठाया और अपनी महिला मित्र को धोखा दिया। मिलने के बहाने वह महिला मित्र को कमरे पर ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके दो दोस्त भी वहां आए जिन्होंने महिला से दुष्कर्म किया। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज  किया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक घटना 12 दिसंबर की है। आदर्श इंदिरा नगर निवासी 21 वर्षीय विवाहिता ने छत्रीपुरा थाने पहुंचकर रिपोर्ट लिखाई है। पुलिस के अनुसार शनिवार देर शाम को परिजनों के साथ महिला थाने पहुंची और रिपोर्ट लिखाई। महिला ने पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से आष्टा की रहने वाली है। करीब डेढ़ साल पहले इंदौर में उसकी शादी हुई है। वह आदर्श इंदिरा नगर में रहती है। रोहित तोमर से उसकी पुरानी दोस्ती है। वह आष्टा के पास रहता था और दोनों साथ में स्कूल में पढ़ते थे। इस कारण मोबाइल पर उससे बात होती थी।
विज्ञापन


12 दिसंबर को रोहित ने कॉल कर मिलने का बोला। उसने इंद्रानगर के पास मिलने बुलाया। महिला वहां पहुंची और रोहित से बातचीत की। इसी दौरान रोहित उसे मांगलिया ले गया जहां कमरा था। ऑटो में बैठकर दोनों मांगलिया गए। यहां कमरे में रोहित ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान रोहित के दो दोस्त भी आए। उन्होंने भी महिला से दुष्कर्म किया। बाद में महिला से कहा कि किसी को बताया तो जान से मार देंगे। इसके बाद उसे घर छोड़ आए। महिला ने यह बात अपने परिजनों को बताई। इसके बाद परिजनों के साथ थाने पहुंची और रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने रोहित को गिरफ्तार कर लिया है। उसके दो दोस्तों के बारे में पुलिस पता लगा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed