{"_id":"62036ed0a4ed28668a39aecc","slug":"indore-three-passengers-turned-out-to-be-corona-positive-in-a-flight-going-to-dubai-a-young-man-who-turned-out-to-be-infected-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: दुबई जाने वाली फ्लाइट में तीन यात्री निकले कोरोना पॉजिटिव, एक युवक ऐसा भी जो दोबारा निकला संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: दुबई जाने वाली फ्लाइट में तीन यात्री निकले कोरोना पॉजिटिव, एक युवक ऐसा भी जो दोबारा निकला संक्रमित
Wed, 09 Feb 2022 01:05 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Wed, 09 Feb 2022 01:05 PM IST
सार
इंदौर से दुबई जाने वाली फ्लाइट में तीन यात्री कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इनमें एक युवक ऐसा हो जो पिछले सप्ताह भी पॉजिटिव आया था और इस बार फिर उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डा इंदौर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इंदौर से दुबई जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे यात्रियों में से तीन कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। खास बात यह है कि इनमें वह युवक भी शामिल है जो पिछले सप्ताह भी इस फ्लाइट से जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा था और पॉजिटिव पाए जाने पर उसे लौटा दिया गया था। यह युवक आज भी इस फ्लाइट से जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा और दोबारा पॉजिटिव पाए जाने पर उसे रोक दिया गया।
जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया की फ्लाइट हर बुधवार को दोपहर 12.35 बजे इंदौर से दुबई जाती है। इस फ्लाइट से दुबई जाने के लिए इंदौर से 127 लोगों ने बुकिंग करवाई थी। इनमें 116 बड़े और 11 बच्चे शामिल हैं। नियमानुसार सभी की एयरपोर्ट पर जांच हुई। जांच के दौरान इंदौर की एक महिला और एक पुरुष के साथ ही शाजापुर का 28 वर्षीय युवक शामिल है, जो दुबई में नौकरी करता है और परिवार से मिलने आया था। यह युवक पिछले सप्ताह भी पॉजिटिव निकला था। उसने कहा कि कल ही आरटीपीसीआर टेस्ट भी करवाया है, जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है, लेकिन रैपिड पीसीआर में पॉजिटिव पाए जाने पर उसे दोबारा घर भेज दिया गया। महिला ओल्ड पलासिया क्षेत्र की है। गौरतलब है कि हवाई यात्रा करने वाले प्रत्येक यात्री को 36 घंटे पहले कि आरटीपीसीआर की कोरोना की जांच कराना अनिवार्य है। इसके अलावा दुबई सरकार की कोरोना गाइडलाइन के अनुसार दुबई आने वाले यात्रियों को हवाईअड्डे पर भी रैपिड एंटीजन टेस्ट कराना अनिवार्य किया गया है।