फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: They were planning the theft in a deserted house with weapons among the bushes, reached lockup

इंदौर: झाड़ियों के बीच हथियार लेकर रच रहे थे सूने मकान में चोरी की साजिश, पहुंच गए हवालात

Tue, 16 Nov 2021 05:15 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 16 Nov 2021 05:15 PM IST
सार

इंदौर में तेजाजीनगर पुलिस ने सूने मकानों में चोरी की साजिश रच रहे चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं।  

विज्ञापन
Indore: They were planning the theft in a deserted house with weapons among the bushes, reached lockup
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूने मकानों में चोरी करने वाले गरोह को पुलिस ने पकड़ा है। इस गिरोह के चार बदमाश पुलिस गिरफ्त में है। आरोपी आपस में बात कर कॉलोनी के सूने मकान में चोरी की योजना बना रहे थे। उनके पास हथियार भी थे। चारों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


तेजाजी नगर पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि शिव रेसीडेंसी कॉलोनी खंडवा रोड ,इंदौर में कुछ बदमाश लोहे की टामी, पिंचीस, हथोड़ी व अन्य हथियार लिए संदिग्ध अवस्था में घूम रहे हैं। यह लोग गंभीर वारदात कर सकते हैं। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम बनाई गई। ये टीम मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंची और घेराबंदी की। बदमाश शिव रेसीडेंसी कॉलोनी की झाड़यों में संदिग्ध अवस्था मे दिखे , जो आपस में बातचीत करते हुए कह रहे थे कि आज रात हम सब मिलकर सिदि्ध विनायक कॉलोनी जाएंगे। वहां जिस घर के दरवाजे पर ताला लगा होगा उसमें चोरी करेंगे। बदमाशों की बात सुनकर पुलिस पहुंची और आरोपियों को पकड़ा। 
विज्ञापन


आरोपियों के नाम आवेश पिता रफीक (20) निवासी इंदौर ,समीर पिता लईक (19) निवासी आजाद नगर, सलमान पिता सरदार (18) निवासी इंदौर एवं आवेश पिता अजीम खान (18) निवासी मोती तबेला मस्जिद के पास इंदौर है। इनके पास से लोहे की छोटी टामी, लोहे की आरी, एक पेचकस, एक टॉर्च, दो पिंचिस, एक हथौड़ी बरामद की गई। आरोपियों से अन्य जगह हुई चोरी की वारदातों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed