{"_id":"61813faec97e7d2ca500f120","slug":"indore-the-woman-occupied-the-house-the-elderly-was-struggling-for-six-years-the-administration-got-it-occupied-in-a-few-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौरः महिला ने किया मकान पर कब्जा, छह वर्षों से परेशान था बुजुर्ग...प्रशासन ने चंद घंटों में दिलवा दिया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौरः महिला ने किया मकान पर कब्जा, छह वर्षों से परेशान था बुजुर्ग...प्रशासन ने चंद घंटों में दिलवा दिया कब्जा
Tue, 02 Nov 2021 07:09 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Tue, 02 Nov 2021 07:09 PM IST
सार
इंदौर में एक मकान पर एक महिला ने कब्जा कर रखा था। बुजुर्ग मालिक छह साल से परेशान था। जिला प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए बुजुर्ग को घर पर कब्जा दिलाया।
विज्ञापन
इंदौर में फ्लैट पर बुजुर्गों को कब्जा दिलवाते हुए प्रशासनिक अधिकारी।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर जिले में प्रशासन वृद्धजनों का सहारा बनकर उभरा है। ऐसे बुजुर्ग जिनके मकानों पर दूसरों ने कब्जा कर लिया है और जो बरसों से न्याय के लिए भटक रहे थे उनको नई उम्मीद मिली है और खुद के भवन का मालिकाना हक मिल रहा है। बीते दिनों में सामने आए मामलों के बाद अन्य मामले भी सामने आ रहे हैं जिनमें वृद्धजन उम्मीद लिए प्रशासन के पास पहुंच रहे हैं और उनको न्याय मिल रहा है।
दरअसल, इंदौर जिले में कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देशन में वृद्धजनों, निराश्रित व्यक्तियों को उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए मुहिम चलायी जा रही है। इसके तहत सोमवार को जिला प्रशासन ने मानवीय एवं संवेदनशील पहल करते हुए एक और पीडि़त व्यक्ति को उनकी सम्पत्ति का कब्जा दिलाया। मल्हारगंज एसडीएम पराग जैन ने बताया कि इंदौर के साधना नगर स्थित 303 महावीर कृपा अपार्टमेंट निवासी वृद्ध आवेदक महेश शर्मा ने कलेक्टर मनीष सिंह के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर उनके फ्लैट का कब्जा दिलाने की मांग की। कलेक्टर ने आवेदन पर संज्ञान लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसडीएम पराग जैन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आवेदनकर्ता को कब्जा दिलाने के लिए तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व टीम को मौके पर भेजा।
छह सालों से था परेशान
आवेदक ने बताया कि उनके फ्लैट पर सोनिया शुक्ला ने कब्जा किया था। वह पिछले लगभग 6 वर्षों से परेशान था एवं न्यायालय से भी उनके पक्ष में फैसला आने के बावजूद भी सोनिया शुक्ला द्वारा उनके घर पर सामान को एक कमरे में बंद करके उनके घर पर ताला लगाया गया था। जिला प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आवेदक महेश शर्मा को कुछ घंटों में ही उनके फ्लैट पर कब्जा दिलाया गया। एसडीएम जैन ने बताया कि आरोपित महिला सोनिया शुक्ला द्वारा फ्लैट पर अनधिकृत कब्जा करने के कारण उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर भी दर्ज करवाई गई।