फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: The process of cancellation of flights is not stopping, 22 flights cancelled, Vistara has stopped the night flight of Delhi for three days.

इंदौर: नहीं थम रहा उड़ानों के निरस्त होने का सिलसिला, 22 उड़ानें निरस्त, विस्तारा ने रात की दिल्ली की उड़ान तीन दिन बंद की

Sat, 05 Feb 2022 04:27 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sat, 05 Feb 2022 04:27 PM IST
सार

इंदौर एयरपोर्ट से उड़ानों के निरस्त होने का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार को 9 शहरों की 22 उड़ानें निरस्त की गई। यात्रियों की कमी के चलते उड़ानें निरस्त की जा रही है। 

विज्ञापन
Indore: The process of cancellation of flights is not stopping, 22 flights cancelled, Vistara has stopped the night flight of Delhi for three days.
देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डा इंदौर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट से उड़ानों के निरस्त होने का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार को इंदौर से नौ शहरों की 22 उड़ानें निरस्त की गई। हालांकि अब ये सवाल भी उठ रहा है कि कोरोना की तीसरी लहर का असर कम हो रहा है और मरीजों की संख्या भी कम हो रही है। ऐसे में उड़ानों के निरस्त होने से यात्रियों की फजीहत हो रही है।
विज्ञापन


दरअसल कोरोना के भय के चलते उड़ानों पर असर हो रहा है। जनवरी माह से ही उड़ानों के निरस्त होने का सिलसिला चल रहा है। शनिवार को भी यह सिलसिला जारी रहा। जानकारी के मुताबिक शनिवार को निरस्त उड़ानों में इंदौर से चेन्नई, जयपुर, जबलपुर, नागपुर, ग्वालियर, दिल्ली, मुंबई, बैंगलुरु और हैदराबाद की जाने और आने वाली उड़ानें शामिल हैं। उड़ानों के निरस्त होने का सबसे बड़ा कारण यात्रियों की कमी को बताया जा रहा है, जिससे होने वाले घाटे से बचने के लिए एयरलाइंस उड़ानों को निरस्त कर रही हैं। इधर उड़ानों को रोज निरस्त होता देख यात्री भी बुकिंग करने से बच रहे हैं। दूसरी तरफ यात्रियों की कमी से परेशान विस्तारा एयरलाइंस ने पिछले दिनों 11 से 31 जनवरी के बीच अपनी सुबह की दिल्ली उड़ान को निरस्त कर दिया था। 1 फरवरी से यह फ्लाइट दोबारा शुरू की गई है, लेकिन यात्रियों की कमी को देख अब कंपनी ने रात की दिल्ली उड़ान को सप्ताह में तीन दिन निरस्त करने की घोषणा की है। अब ये उड़ान चार दिन बुध, शुक्र, शनि और रविवार को चलेगी। कंपनी ने इसकी बुकिंग बंद करते हुए सिस्टम से भी हटा दिया है तथा बुकिंग करवा चुके यात्रियों को रिफंड का विकल्प दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed