फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: The girl student searched the internet for suicide and hanged her... the only reason was that the chemistry paper was spoiled

इंदौर: छात्रा ने इंटरनेट पर सर्च किए खुदकुशी के तरीके और लगा ली फांसी...वजह सिर्फ इतनी कि बिगड़ गया था केमेस्ट्री का पेपर

Wed, 09 Feb 2022 04:54 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Wed, 09 Feb 2022 04:54 PM IST
सार

इंदौर में 11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वजह सिर्फ ये रही कि उसका केमेस्ट्री का पेपर बिगड़ गया था। उसने इंटरनेट पर आत्महत्या के तरीके सर्च किए, इसके बाद फांसी लगा ली। 

विज्ञापन
Indore: The girl student searched the internet for suicide and hanged her... the only reason was that the chemistry paper was spoiled
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोशल मीडिया के इस दौर में अब खुदकुशी करने के तरीके भी इंटरनेट पर खोजे जा रहे हैं। इंदौर में ऐसा ही एक वाकया हुआ, जिसमें 11वीं की छात्रा ने खुदकुशी कर ली। वजह सिर्फ इतनी रही कि उसका केमेस्ट्री का पेपर बिगड़ गया था। उसने इंटरनेट पर आत्महत्या के तरीके सर्च किए और फांसी लगा ली।
विज्ञापन


घटना इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की है। छात्रा का नाम मनस्वी वर्मा (16) है। वह कक्षा 11वीं की छात्रा थीं। मंगलवार को उसका केमेस्ट्री का पेपर था। वह पेपर देने स्कूल गई थी और जब वहां से लौटी तो थोड़ी उदास थीं। उसके चेहरे पर तनाव दिख रहा था। इस पर परिजनों ने उससे पूछा कि क्या बात है तो मनस्वी ने पेपर बिगड़ने की बात कही। परिजनों ने समझाया कि कोई बात नहीं, चिंता मत करो। हालांकि मनस्वी के मन में कुछ और ही चल रहा था। उसने खाना भी नहीं खाया और कमरे में चली गई। कमरे से काफी देर तक बाहर नहीं आई तो घरवालों ने दरवाजा खटखटाया। नहीं खुलने पर खिड़की से देखा तो चीख निकल गई। मनस्वी फांसी के फंदे पर लटकी थी। जैसे-तैसे दरवाजा तोड़कर अंदर गए और शव को फंदे से उतारा। परिजनों के अनुसार मनस्वी गुजराती कन्या विद्यालय की छात्रा थी। ऑनलाइन क्लास के कारण वह पढ़ाई ढंग से नहीं कर पा रही थी। कोचिंग भी नहीं जा रही थी। ऑफलाइन परीक्षा के काऱण भी परेशान थीं। मनस्वी के दो भाई हैं। बड़ा भाई राजू नौकरी करता है। छोटा भाई नवीन 8वीं में है। वह अकेली बहन थी। 
विज्ञापन


इंटरनेट पर सर्च किए मरने के तरीके
छात्रा की आत्महत्या के मामले में यह बात सामने आई है कि खुदकुशी के पहले उसने इंटरनेट पर खुदकुशी के तरीके सर्च किए थे। उसके मोबाइल से इस तरह की सर्च हिस्ट्री मिली है जिसमें मरने के आसान तरीके खोजे जाने का जिक्र है। पुलिस ने उसका मोबाइल जब्त कर लिया है। परिजनों के बयान के आधार पर छात्रा के सोशल मीडिया अकाउंट भी चेक किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed