{"_id":"6284e3c8c083dc2652063649","slug":"indore-the-customers-who-were-reduced-in-their-own-shop-gave-the-betel-nut-to-kill-the-neighboring-shopkeeper-the-police-arrested-them-before-the-incident","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: खुद की दुकान में कम हुए ग्राहक तो दे दी पड़ोसी दुकानदार की हत्या की सुपारी, पुलिस ने वारदात के पहले किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: खुद की दुकान में कम हुए ग्राहक तो दे दी पड़ोसी दुकानदार की हत्या की सुपारी, पुलिस ने वारदात के पहले किया गिरफ्तार
Wed, 18 May 2022 05:47 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Wed, 18 May 2022 05:47 PM IST
सार
इंदौर पुलिस ने ऐसे मामले का खुलासा किया है जिसमें एक दुकानदार ने खुद की दुकान में ग्राहकी कम होने से पड़ोसी दुकानदार के मर्डर की सुपारी दे दी। वारदात से पहले ही पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
व्यापार-व्यवसाय में कांपटिशन की बातें तो सुनी है मगर इंदौर में कांपटिशन में मर्डर करवाने की सुपारी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि एक दुकानदार ने अपने पड़ोसी दुकानदार की हत्या की सुपारी दी थी।
मामला विजय नगर थाना क्षेत्र का है जहां कांपटिशन में पड़ोसी दुकानदार की हत्या की सुपारी देने वाले दुकानदार सहित पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। विजय नगर थाना प्रभारी तहजीब काजी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश सूने मैदान में हथियारो लेकर बैठे हैं। उनको हिरासत में लेकर थाने लाए। पूछताछ की तो चौंकाने वाली बात सामने आई। आरोपियों ने बताया कि उन्हें इंदौर के विजय नगर क्षेत्र में रहने वाले हिमांशु निवासी अवंतिपुरा उज्जैन ने अपने पड़ोसी राजा को मारने की सुपारी दी है। हिमांशु और राजा दोनों ही विजय नगर इलाके में मोमोज की दुकान लगाते हैं। आरोपियों के नाम अजय पिता गोविंद पांचाल निवासी उज्जैन, लल्ला पिता दिलीप अटूटे निवासी इंदौर, प्रीत मालवीय पिता अशोक मालवीय निवासी इंदौर, मयंक पिता पवन परिहार निवासी उज्जैन है। इनके पास से चाकू और अन्य हथियार बरामद हुए हैं। आरोपियों के मोबाइल से हत्या करने वाले दुकान की लोकेशन सहित शुरुआत में कुछ रुपये के ट्रांजेक्शन मोबाइल में मिले हैं।
पहले मोमोज खाते, फिर करते हत्या
हत्या की सुपारी देने वाले हिमांशु ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी हिमांशु ने बताया कि कुछ समय से दुकान में ग्राहकों की कमी के चलते उसने हत्या की प्लानिंग बनाई थी। हिमांशु ने उज्जैन के रहने वाले चार दोस्तों को अपने पड़ोसी दुकानदार की हत्या की सुपारी दी थी। आरोपियों ने पहले उज्जैन से हथियार खरीदे। योजना बनाई कि आरोपी पहले विजय नगर स्थित दुकान पर जाएंगे और मोमोज खरीदेंगे। मोमोज खरीदने के बाद उसके स्वाद को लेकर वह दुकानदार से विवाद करेंगे। इसके बाद उसका गल्ला लूट कर हत्या कर देते। जिससे यह घटना लूट के बाद हत्या की लगती। किसी को सुपारी देकर हत्या कराने का शक भी नहीं होता। घटना के बाद 2 लाख रुपये आरोपियों को मिलने थे।