{"_id":"6210cf1e6b03a74bc57487b4","slug":"indore-the-constable-posted-in-the-drp-line-raped-the-girl-kept-on-making-physical-relations-on-the-pretext-of-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: डीआरपी लाइन में पदस्थ आरक्षक ने किया युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाता रहा शारीरिक संबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: डीआरपी लाइन में पदस्थ आरक्षक ने किया युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाता रहा शारीरिक संबंध
Sat, 19 Feb 2022 04:36 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Sat, 19 Feb 2022 04:36 PM IST
सार
इंदौर की डीआरपी लाइन में पदस्थ पुलिस आरक्षक ने युवती से दुष्कर्म किया। युवती ने महिला थाने में रिपोर्ट लिखाई है। शादी का झांसा देकर दो सालों से आरक्षक युवती का शारीरिक शोषण कर रहा था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
डीआरपी लाइन में पदस्थ पुलिस आरक्षक के खिलाफ युवती ने दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया है। युवती का आरोप है कि आरक्षक पिछले दो सालों से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण कर रहा था। शादी की बात करने पर टालमटोल करता था।
जानकारी के मुताबिक युवती आलीराजपुर जिले की निवासी है। उसने इंदौर डीआरपी लाइन में पदस्थ आरक्षक मुकाम सिंह बघेल के खिलाफ महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। युवती का कहना है कि वह एमए कर रही है और संविदा शिक्षक की तैयारी भी साथ में कर रही है। 2020 से आरक्षक मुकाम सिंह बघेल के साथ उसके संबंध थे। मुकाम सिंह शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाता था। आरक्षक के कहने पर इंदौर आकर कई बार उसके साथ रहीं। यहां भी उसने कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब भी शादी की बात करती तो आरोपी कहता कि पढ़ाई पूरी होने के बाद शादी कर लेगा। नौकरी लग जाएगी तो इंदौर में रहेंगे। इस बात पर कई बार आरोपी से विवाद भी हुआ। जब लगा कि वह झूठ बोल रहा है तो उसके खिलाफ केस दर्ज करवाया।