{"_id":"5a50affd4f1c1b37198b52a7","slug":"indore-school-bus-incident-case-fir-to-be-registered-against-delhi-public-school-management","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर स्कूल बस हादसा: DPS स्कूल के खिलाफ FIR होगी दर्ज, गृहमंत्री ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर स्कूल बस हादसा: DPS स्कूल के खिलाफ FIR होगी दर्ज, गृहमंत्री ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Updated Sat, 06 Jan 2018 04:46 PM IST
विज्ञापन
इंदौर के कनाडिया रोड पर डीपीएस की स्कूल बस और ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदौर में दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बस दुर्घटना मामले में राज्य सरकार की जांच रिपोर्ट में स्कूल प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह के आदेश पर 24 घंटों में पेश की गई रिपोर्ट में जो तथ्य सामने आए हैं उसके आधार पर स्कूल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दे दिए गए हैं।
मध्य प्रदेश में इंदौर के कनाडिया रोड पर शुक्रवार को डीपीएस की स्कूल बस और ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर में पांच स्कूली छात्रों समेत छह लोगों की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि स्कूल बस की स्टीयरिंग फेल हो गई थी, जिस कारण उसकी टक्कर तेज रफ्तार ट्रक से हो गई।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय की जांच रिपोर्ट में पाया गया कि स्कूल बस की स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटा थी। इसके बस में लगाए गए स्पीड गवर्नर कंपनी के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की जाएगी। जांच रिपोर्ट के बाद गृहमंत्री की ओर से इंदौर के डीआईजी को तुरंत कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
State Home Ministry probe report holds negligence of DPS school responsible for school bus accident on Indore's Kanadia Road which killed 5 children & bus driver #MadhyaPradesh
— ANI (@ANI) January 6, 2018