{"_id":"626012c156075c6d56125672","slug":"indore-reneging-on-the-promise-of-marriage-costly-the-groom-sitting-in-the-pavilion-was-picked-up-by-the-police-sent-to-lockup-before-climbing-the-mare","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: महंगा पड़ा शादी का वादा करके मुकरना, मंडप में बैठे दूल्हे को पुलिस ने उठाया, घोड़ी चढ़ने से पहले भेजा हवालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: महंगा पड़ा शादी का वादा करके मुकरना, मंडप में बैठे दूल्हे को पुलिस ने उठाया, घोड़ी चढ़ने से पहले भेजा हवालात
Wed, 20 Apr 2022 07:33 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Wed, 20 Apr 2022 07:33 PM IST
सार
प्रेमिका को धोखा देकर दूसरी लड़की से शादी करना एक युवक को महंगा पड़ गया। मंडप में बैठकर वह घोड़ी चढ़ने की तैयारी में था कि पुलिस पहुंच गई। सारंगपुर से पकड़कर इंदौर लाई और हवालात में भेजा। दुष्कर्म का केस दर्ज किया।
विज्ञापन
आरोपी युवक को पकड़कर ले जाती पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शादी का वादा करके मुकरना एक युवक को भारी पड़ गया। एक लड़की को धोखा देकर वह दूसरी से शादी करने जा रहा था। मंडप सज चुका था और घोड़ी चढ़ने की तैयारी थी। इसी बीच पुलिस पहुंच गई और घोड़ी चढ़ने से पहले दूल्हे को हवालात जाना पड़ा।
जानकारी के मुताबिक आरोपी का नाम अनुराग वातरे है। वह मूल रूप से सारंगपुर का निवासी है और बैंक में काम करता है। उसके साथ काम करने वाली युवती से दो साल से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसने युवती से कहा था कि उससे शादी करेगा। इसी बात का झांसा देकर वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। इसी बीच अनुराग इंदौर से अपने घर सारंगपुर चला गया औऱ युवती से कहा कि आने के बाद शादी करेगा।
इसी बीच युवती को पता चला कि उसका प्रेमी अनुराग शादी करने के लिए अपने घर गया है। वह किसी दूसरी लड़की से शादी कर रहा है। युवती तुरंत सारंगपुर पहुंची और उसने वहां शिकायत की बात कही। वहां से उसे पता चला कि मामले की रिपोर्ट इंदौर के विजय नगर थाने में लिखी जाएगी। इसके बाद युवती वहां से लौटकर इंदौर पहुंची और मंगलवार रात को विजय नगर पुलिस को पूरी कहानी बताई। उसने यह भी कहा कि अगर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करेगी तो वह आत्महत्या कर लेगी। युवती की मानसिक स्थिति को देखकर विजय नगर पुलिस ने उसकी काउंसलिंग करवाई। इंदौर से एक टीम सारंगपुर पहुंची। यहां शादी के मंडप से दूल्हे अनुराग को हिरासत में लेकर इंदौर लाया गया।
विज्ञापन
शादी के नाम पर करता रहा शारीरिक शोषण
विजय नगर थाना प्रभारी तहजीब काजी ने बताया कि मंगलवार देर रात थाने पर एक युवती आई और वो परेशान दिख रही थी। युवती ने पुलिस को बताया कि उसका एक युवक से प्रेम संबंध था और उसने शारीरिक शोषण किया है। वह लंबे समय से शादी के नाम पर उसके संबंध बनाता रहा। दो दिन पहले वो इंदौर में युवती को घर जाने की बात कहकर गया था और आने के बाद शादी करने को कहा था। इसी बीच युवती को पता चला कि बुधवार को अनुराग की शादी होने वाली है। इसके बाद युवती सारंगपुर पहुंची तो लोकल प्रशासन ने इंदौर शिकायत के लिए भेजा। इसके बाद युवती इंदौर आई और उसने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस की टीम ने शारीरिक शोषण के आरोपी दूल्हे अनुराग को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि आरोपी दूल्हे की बारात बुधवार सारंगपुर से खिलचीपुर जानी थी। विजय नगर पुलिस ने आरोपी दूल्हे के खिलाफ दुष्कर्म के मामले में प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।