फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Rasuka imposed on Rajesh and his partner Vipin, accused of abusing his wife

इंदौर: पत्नी से हैवानियत करने वाले आरोपी राजेश और उसके साथी विपिन पर लगाई रासुका

Mon, 31 Jan 2022 07:35 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Mon, 31 Jan 2022 07:35 PM IST
सार

अपनी पत्नी से हैवानियत करने वाले आरोपी राजेश विश्वकर्मा और उसके साथी विपिन भदौरिया को रासुका में निरुद्ध किया गया है। कलेक्टर मनीष सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। दोनों को केंद्रीय जेल में रखा जाएगा।

विज्ञापन
Indore: Rasuka imposed on Rajesh and his partner Vipin, accused of abusing his wife
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अपनी पत्नी से हैवानियत करने वाले आरोपी राजेश विश्वकर्मा और उसके साथी विपिन भदौरिया को रासुका में निरुद्ध किया गया है। कलेक्टर मनीष सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। दोनों को केंद्रीय जेल में रखा जाएगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि राजेश विश्वकर्मा की हैवानियत पिछले दिनों उजागर हुई थी। छत्तीसगढ़ निवासी जिस युवती से उसने शादी की थी उसने असलियत बताकर आरोपी व उसके दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। उसने बताया था कि आरोपी राजेश उसका पति था। वह उसे मांगलिया स्थित फॉर्म हाउस में रखता था। वहां अश्लील पार्टियां होती थी। उसे निर्वस्त्र करके रखा जाता था। उसके प्राइवेट पार्ट्स को सिगरेट से दागा जाता था। पुलिस ने इस मामले में पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी राजेश, विपिन सहित अन्य के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। आरोपी का मांगलिया स्थित फॉर्म हाउस तोड़ा था। आरोपी राजेश उज्जैन जिले के नागदा का निवासी है। राजेश के खिलाफ नागदा, जूनी इंदौर, शिप्रा और छत्तीसगढ़ के बेमेतरा थाने में विभिन्न धाराओं के तहत छह मामले दर्ज हैं। उसके साथी विपिन के खिलाफ भी नागदा, शिप्रा और छत्तीसगढ़ में 24 आपराधिक मामले दर्ज हैं। कलेक्टर मनीष सिंह ने लोक व्यवस्था बनाए रखने के प्रतिकूल किसी भी रीति से कार्य करने से रोकने के अभिप्राय से इन दोनों आरोपितों को रासुका में निरुद्ध किया है। आरोपी विपिन को भी पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed