फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Ranjit Singh, who handled traffic in a unique way, will now teach traffic management in Ladakh, SP wrote a letter demanding

इंदौर: अनोखे अंदाज में ट्रैफिक संभालने वाले रंजीत सिंह अब लद्दाख में सिखाएंगे ट्रैफिक मैनेजमेंट, एसपी ने पत्र लिखकर की मांग

Sun, 27 Mar 2022 12:53 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sun, 27 Mar 2022 12:53 PM IST
सार

डांस करते हुए अनोखे अंदाज में ट्रैफिक संभालने वाले प्रधानारक्षक रंजीत सिंह अब लद्दाख में ट्रैफिक मैनेजमेंट के गुर सिखाएंगे। लद्दाख एसपी ने इंदौर डीसीपी को पत्र लिखकर कहा है कि रंजीत सिंह को उनके पास भेजा जाए। 

विज्ञापन
Indore: Ranjit Singh, who handled traffic in a unique way, will now teach traffic management in Ladakh, SP wrote a letter demanding
प्रधानारक्षक रंजीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहर में डांस स्टेप पर ट्रैफिक संभालने वाले यातायात पुलिस के प्रधानारक्षक रंजीत सिंह अब लद्दाख पुलिस को यतायात प्रबंधन के गुर सिखाएंगे। लद्दाख पुलिस के ट्रैफिक डीएसपी ने इस बारे में इंदौर यातायात पुलिस के डीएसपी को पत्र लिखा है और कहा कि रंजीत को कुछ माह उनके पास भेजा जाए। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि प्रधानारक्षक रंजीत सिंह हाई कोर्ट चौराहे की पहचान है। अनोखे अंदाज में यातायात संभालते देख लोग कई बार रुक कर तारिफ करते हैं। वे माइकल जैक्सन के सिग्नेचर स्टेप मूनवॉक पर ट्रैफिक संभालते हैं। यातायात संभालने की उनकी यह विशिष्ट शैली आकर्षण का केंद्र रहती है और इसी वजह से वे देशभर में चर्चित भी रहते हैं। उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुए हैं और उनकी प्रशंसा भी होती है। करीब 17 साल पहले वे पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे और उनको कई पुरस्कार मिल चुके हैं। अमिताभ बच्चन भी उन्हें एक बार अपने शो पर बुलाया था। पिछले दिनों लद्दाख ट्रैफिक एसपी मोहम्मद रफी गिरी ने डीसीपी महेशचंद जैन को पत्र लिख कहा कहा कि रंजीत को प्रतिनियुक्ति पर लद्दाख भेजा जाए। एसपी ने एडीजी (मुख्यालय) को भी पत्र की कॉपी भेजी है। रंजीत सिंह के मुताबिक वह जूतों के बल पर स्टेप करते हुए दिनभर ट्रैफिक संभालते हैं इसलिए हर माह जूते बदलना पड़ते हैं। रंजीत ने कहा कि वह माइकल जैक्सन का फैन है और उसे अच्छा लगता है जब उनकी सिग्नेचर स्टेप 'मूनवॉक' करते हुए ट्रैफिक संभालते हैं। एसपी ने अधिकारियों से कहा कि गर्मियों की छुट्टियों में लद्दाख में हजारों सैलानी आते हैं। ट्रैफिक संभालने में कई बार परेशानी आती है। इसलिए वे चाहते हैं रंजीत सिंह लद्दाख में ट्रैफिक मैनेजमेंट का प्रशिक्षण देकर जवानों को तैयार करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed