फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Political war on fines, Congress leader said - We will pay the fine... Is the corporation not able to see the garbage that is spread in the programs in the BJP?

Indore News: जुर्माने पर सियासी जंग, कांग्रेस नेता बोले- हम भरेंगे जुर्माना...भाजपा के कार्यक्रमों में जो कचरा फैलता है क्या वह निगम को नजर नहीं आता

Tue, 28 Dec 2021 06:59 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Tue, 28 Dec 2021 06:59 PM IST
सार

रणजीत हनुमान की प्रभातफेरी के बाद नगर निगम द्वारा लगाए गए जुर्माने के मामले ने सियासी रंग ले लिया है। कांग्रेस आक्रामक हुई है और कहा है कि यह धार्मिक आस्था पर ठेस है। हम नगर निगम को 30 हजार रुपये भेंट करेंगे। 

विज्ञापन
Indore: Political war on fines, Congress leader said - We will pay the fine... Is the corporation not able to see the garbage that is spread in the programs in the BJP?
श्री रणजीत हनुमान मंदिर इंदौर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर में रणजीत हनुमान की प्रभातफेरी के बाद नगर निगम द्वारा लगाए गए जुर्माने के मामले ने सियासी रंग ले लिया है। कांग्रेस आक्रामक हुई है और कहा है कि यह धार्मिक आस्था पर ठेस है। हम नगर निगम को 30 हजार रुपये भेंट करेंगे। निगम को क्या सीएम के कार्यक्रम नजर नहीं आए। नेहरू स्टेडियम में हुए भाजपा के कार्यक्रम के नजर नहीं आए। भाजपा के जुलूसों में जो नुकसान होता है वह नजर नहीं आता।
विज्ञापन


दरअसल रणजीत हनुमान अष्टमी महोत्सव के तहत सोमवार को रणजीत हनुमान मंदिर से प्रभात फेरी निकाली गई थी। कोरोना के चलते दो सालों से बरसों पुरानी परंपरा पर असर हुआ था, लेकिन इस बार हर्षोल्लास से परंपरा निभाई गई। सैकड़ों भक्त इसमें शामिल हुए। प्रभातफेरी निकलने के बाद नगर निगम ने मंदिर प्रबंधक को नोटिस भेजा और 30 हजार रुपये भरने को कहा। यह कहा कि प्रभात फेरी से हरियाली को नुकसान हुआ है। डिवाइडर में जो पौधे लगे थे वे बर्बाद हो गए हैं। नोटिस का यह मामला अब तूल पकड़ रहा है। कांग्रेस इस मामले में आक्रामक हो गई है और भाजपा को घेर रही है। इतना ही नहीं कांग्रेस नेता खुद ही यह जुर्माना भरने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस विधायक ने कहा- धार्मिक आस्था पर ठेस, हम भरेंगे जुर्माना
कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने कहा कि ने कहा कि नगर निगम को भाजपा नेताओं के जुलूस और शोभा यात्रा में फैलने वाला कचरा नजर नहीं आता। उससे हरियाली को जो नुकसान होता है वह नजर नहीं आता। बाबा की प्रभात फेरी पर नगर निगम ने यह कहते हुए जुर्माना लगा दिया कि हरियाली को नुकसान हुआ है। यह धार्मिक आस्था पर ठेस है। हम इसको सहन नहीं करेंगे। इंदौर की जनता इसको सहन नहीं करेगी। अगर वहां कोई नुकसान हुआ है तो हम जुर्माना भरने को तैयार हैं। कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने कहा कि जब इंदौर में शिवराज जी के भीड़भरे कार्यक्रम हुए तो क्या वहां जुर्माना नहीं लगेगा। कांग्रेस के अन्य नेता भी इसे गलत बता रहे हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि कुछ दिन पहले नेहरू स्टेडियम में भाजपा का बड़ा आयोजन हुआ। मैदान खराब कर दिया लेकिन निगम ने जुर्माना क्यों नहीं लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed