{"_id":"61f12ba108b8e26b63425ff4","slug":"indore-policeman-s-son-reached-home-with-paper-and-shot-himself-with-father-s-gun-dead-body-found-in-bathroom","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: पुलिसकर्मी का बेटा पेपर देकर पहुंचा घर और पिता की बंदूक से खुद को मार ली गोली, बाथरूम में पड़ा मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: पुलिसकर्मी का बेटा पेपर देकर पहुंचा घर और पिता की बंदूक से खुद को मार ली गोली, बाथरूम में पड़ा मिला शव
Wed, 26 Jan 2022 04:38 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Wed, 26 Jan 2022 04:38 PM IST
सार
पुलिसकर्मी के बेटे ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह बीबीए अंतिम वर्ष का छात्र था। पेपर देकर घर पहुंचा और यहां आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतक प्रवीण
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिसकर्मी के बेटे ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह बीबीए अंतिम वर्ष का छात्र था। पेपर देकर घर पहुंचा और यहां आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक घटना गोल्डम पाम टाउनशिप की है। मृतक का नाम प्रवीण पिता राजेंद्र कुमार शुक्ला (22) है। मृतक के पिता राजेंद्र कुमार यातायात पुलिस में एएसआई है। लसूड़िया थाना पुलिस के अनुसार एएसआई राजेंद्र कुमार चौथी पल्टन स्थित सरकारी क्वार्टर में रहते हैं। प्रवीण गोल्डम पाम सेक्टर आनंद विहार के एफ ब्लॉक के फ्लैट में रहकर पढ़ाई करता है। उसकी बड़ी बहन भी इसी टाउनशिप में रहती है। मंगलवार दोपहर को बहन ने प्रवीण को खाने के लिए कॉल किया लेकिन उसने कॉल नहीं उठाया। बहन ने अपने बेटे को देखने भेजा कि प्रवीण कहां है, लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद बहन पहुंची और दोबारा कॉल किया लेकिन फोन बजता रहा। बाद में पिता को सूचना दी। पिता वहां पहुंचे और दूसरी चाबी से फ्लैट का दरवाजा खोला। यहां बाथरूम में प्रवीण का खून से सना शव पड़ा था। पुलिस ने बताया कि प्रवीण ने पिता की लायसेंसी बंदूक से सिर में गोली मारी है। बिल्डिंग के सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि प्रवीण करीब 11: 45 बजे घर आ गया था। घटना के बाद मौके पर पहुंचे दोस्तों ने बताया मंगलवार को उसकी परीक्षा थी। निपानिया स्थित एक कॉलेज में प्रवीण को परीक्षक ने मोबाइल पर नकल करते हुए पकड़ लिया था। वह मोबाइल में प्रश्नों के उत्तर देखकर लिख रहा था। परीक्षक ने उसका मोबाइल और कॉपी जब्त कर दूसरी कॉपी दी थी। संभवत: इसी कारण उसने आत्महत्या की होगी। पुलिस जांच कर रही है।