{"_id":"623dc7d586511378dc4db828","slug":"indore-police-beat-up-rickshaw-driver-sub-inspector-slaps-him-for-violating-traffic-signal-video-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर पुलिस ने रिक्शा चालक को पीटा: ट्रैफिक सिग्नल का उल्लंघन करने पर सब इंस्पेक्टर ने जड़ा चांटा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर पुलिस ने रिक्शा चालक को पीटा: ट्रैफिक सिग्नल का उल्लंघन करने पर सब इंस्पेक्टर ने जड़ा चांटा, वीडियो वायरल
Fri, 25 Mar 2022 07:17 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 25 Mar 2022 07:17 PM IST
सार
मध्य प्रदेश की इंदौर पुलिस का सड़क पर सजा देते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें यातायात पुलिसकर्मी रिक्शा चालक को थप्पड़ मारते दिख रहा है। रिक्शा चालक ने रेड सिग्नल का उल्लंघन किया था।
विज्ञापन
रिक्शा चालक हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा, लेकिन सब इंस्पेक्टर ने उसको जोरदार थप्पड़ मारा।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक पुलिसकर्मी रिक्शा चालक को थप्पड़ मारता दिख रहा है। रिक्शा चालक की गलती थी कि उसने रेड सिग्नत तोड़ा था। मामले में शिकायत नहीं होने पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
जानकारी के अनुसार ये वीडियो रसोमा चौराहे का बताया जा रहा है। गुरुवार को इस चौराहे पर जब सब इंस्पेक्टर बलराम दीक्षित ड्यूटी कर रहे थे तो एक ई-रिक्शा चालक वहां से निकला। वह जब चौराहा पार कर रहा था तब सिग्नल लाल हो गया और जल्दबाजी में रिक्शा सब इंस्पेक्टर से टकरा गया। इस पर सब इंस्पेक्टर दीक्षित रिक्शा चालक को गाड़ी से उतारकर चौराहे की तरफ ले गए और वहां दोनों के बीच बातचीत हुई। रिक्शा चालक हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा, लेकिन सब इंस्पेक्टर ने उसको जोरदार थप्पड़ मारा। थप्पड़ की मार ऐसी थी कि चालक दर्द से कराहा उठा और और गाल पकड़कर अपनी गाड़ी की तरफ आ गया। ई-रिक्शा चालक का नाम बालकृष्ण बताया जाता है।
गुरुवार दोपहर में रसोमा चौराहे पर जब ट्रैफिक कर्मी रिक्शा चालक की पिटाई कर रहा था। तभी यहां मौजूद एक राहगीर ने बीच-बचाव की कोशिश करते हुए पीटने से रोकने की कोशिश भी की, लेकिन ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर ने उनकी भी एक ना सुनी। ई रिक्शा चालक का 500 रुपये का चालान भी काटा गया है। घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है लेकिन शिकायत नहीं होने की वजह से पुलिस अधिकारियों ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।