फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   indore police arrested one accused for minor rape murder case

खुलासा: आरोपी ललितपुर से इंदौर देखने आया कहां लगे हैं सीसीटीवी कैमरे, पुलिस ने धर दबोचा

Fri, 20 Aug 2021 03:57 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Fri, 20 Aug 2021 03:57 PM IST
सार

आरोपी भले ही शातिर क्यों ना हो, लेकिन पुलिस से ज्यादा दिनों तक वह बच नहीं सकता।  इंदौर में एक ऐसा ही मामला सामने आया, जहां युवक ने एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया और फिर नाबालिग ने जान दे दी। घटना के बाद से युवक फरार था , लेकिन पुलिस ने योजना बनाकर आरोपी को धर दबोचा। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
indore police arrested one accused for minor rape murder case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

करीब चार महीने बाद रेलवे पुलिस ने ट्रैक पर मिली नाबालिग बच्ची की लाश में बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के सामने हत्या या हादसा की गुत्थी सुलझाना किसी चुनौती से कम नहीं था। ना तो इस मामले में कोई गवाह था और नहीं कोई ठोस सबूत। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए एक नई चाल चली। पुलिस ने अफवाह फैला दी कि यह घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। इसकी जानकारी मिलते ही आरोपी यह देखने आया कि कैमरे कहां लगे हैं और पुलिस ने उसे पकड़ लिया। 

विज्ञापन


थाना प्रभारी गायत्री सोनी ने बताया कि 28 अप्रैल 2021 को इंदौर के पास मांगलिया गांव रेलवे ट्रैक पर एक नाबालिग का शव बरामद हुआ था। घटना का कोई चश्मदीद गवाह नहीं होने के कारण पुलिस इस मामले की गुत्थी सुलझाने में लगी थी। इसी दौरान लड़की की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। जिस लड़की को दुष्कर्म के बाद हत्या की गई थी, वह मांगलिया गांव की रहने वाली थी। गांव में पुलिस पूछताछ करने पर पता चला कि उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के रहने वाले कुछ लड़के घटना के दिन से फरार हैं
विज्ञापन


अफवाह फैलाकर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
रेलवे पुलिस ने ललितपुर में कई जगह छापेमार कार्रवाई की, लेकिन कोई ठोस सबूत नहीं मिला। इसके बाद एडिशनल एसपी राकेश खाका ने योजना बनाई कि जो लड़के इलाके से गायब हैं, उनके घरों के आसपास यह अफवाह फैलाई जाएगी कि पूरी घटना कैमरे में कैद है, जो भी आरोपी है वह जल्द पकड़ा जाएगा। पुलिस की इस योजना से आरोपी डर गया और ललितपुर से इंदौर देखने आया कि वाकई उस जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। इसी दौरान पुलिस ने उसे दबोच लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की शादी के लिए बना रही थी दबाव- आरोपी
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने लड़की की हत्या नहीं की है। लड़की नाबालिग थी और वह मुझसे प्रेम करती थी। वह शादी करने के लिए मजबूर कर रही थी। जब मैंने शादी करने से मना किया तो वह ट्रेन के नीचे लेट गई और उसके शरीर के दो टुकड़े हो गए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed