फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore police arrested a man who enter in girls hostel at night and cut Undergarments

इंदौर: गर्ल्स हॉस्टल में सिरफिरे का आतंक, सोती लड़कियों के अंडरगारमेंट काट कर भाग जाता था, गिरफ्तार

Sun, 26 Jul 2020 02:46 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: देव कश्यप Updated Sun, 26 Jul 2020 02:46 PM IST
विज्ञापन
Indore police arrested a man who enter in girls hostel at night and cut Undergarments
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक युवक रात के अंधेरे में चुपके से गर्ल्स हॉस्टल के अंदर घुसता था और सो रहीं लड़कियों का अंडर गारमेंट ब्लेड से काट कर फरार हो जाता था। 

विज्ञापन


लड़कियों के कमरे में घुसकर उनके अंडरगारमेंट्स काट देने वाले सिरफिरे को गिरफ्तार कर लिया गया है। बदमाश एक महीने में करीब आठ कॉलोनियों में ऐसी हरकत कर चुका है। वह अकेली लड़कियों को ही टारगेट करता था। वह गार्ड की नौकरी कर चुका है, इसलिए उसे पता था कि कहां गर्ल्स हॉस्टल हैं और कहां अकेली लड़कियां रहती हैं।
विज्ञापन


रंगेहाथ पकड़ा गया
पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। विजय नगर पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी का नाम श्रीकांत है। वह सतना जिले के खमरिया का रहने वाला है। वो इंदौर में विजय नगर की धन ट्राय डेंट बिल्डिंग के सिक्युरिटी गार्ड के रूम में रहता था। श्रीकांत को शनिवार को लोगों ने स्वर्णबाग से रंगेहाथों पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्रा के अनुसार आरोपी ने 2019 में भी घटनाओं को अंजाम दिया था। उस वक्त दो लड़कियों ने थाने में शिकायत भी की थी। चार मामले में तो घटना के वक्त लड़कियां जाग चुकी थीं, जिन्होंने उसे फोटो देखकर पहचान लिया। 17 जून को भी एक कमरे में घुसा तो 15 वर्षीय बच्ची की नींद खुलने से भाग गया था। थाने में उसे देखते ही बच्ची चीख पड़ी थी।


एक दर्जन से ज्यादा केस दर्ज हो चुके हैं
पुलिस के मुताबिक, बदमाश श्रीकांत चतुर्वेदी पर पहले से एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। उसने 2019 में भी एक गर्ल्स हॉस्टल में लड़कियों के कपड़े काट दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed