फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Party expelled BJP workers caught in sex racket, photos with Forest Minister went viral

Indore News: सेक्स रैकेट में पकड़ाए भाजपाइयों को पार्टी ने किया निष्कासित, वन मंत्री के साथ वायरल हुई थी तस्वीरें

Wed, 12 Jan 2022 02:26 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Wed, 12 Jan 2022 02:26 PM IST
सार

स्पा सेंटर में चल रहे देह व्यापार के मामले में पकड़ाए भाजपा से जुड़े युवकों को पार्टी ने निष्कासित कर दिया है। तीनों ही युवक खंडवा में मंत्री विजय शाह के हरसूद विधानसभा के खालवा मंडल में पदाधिकारी थे और मंत्री शाह के साथ इनकी तस्वीरें सामने आई थी। 

विज्ञापन
Indore: Party expelled BJP workers caught in sex racket, photos with Forest Minister went viral
वन मंत्री के साथ वायरल हुई ती युवकों की तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्पा सेंटर में चल रहे देह व्यापार के मामले में पकड़ाए भाजपा से जुड़े युवकों को पार्टी ने निष्कासित कर दिया है। तीनों ही युवक खंडवा में मंत्री विजय शाह के हरसूद विधानसभा के खालवा मंडल में पदाधिकारी थे और मंत्री शाह के साथ इनकी तस्वीरें सामने आई थी। 
विज्ञापन


दरअसल, इंदौर के विजय नगर क्षेत्र में स्थित एक स्पा सेंटर पर क्राइम ब्रांच और महिला थाना पुलिस ने कार्रवाई की थी। यहां देह व्यापार चल रहा था। पुलिस ने विदेशी लड़कियों व लड़कों को पकड़ा था। यह बात सामने आई थी कि थाईलैंड की चार लड़कियों के पासपोर्ट में पुरुष लिखा है और वे लड़के थे। देह व्यापार के लिए लिंग परिवर्तन करवाकर वे लड़की बने थे। इस मामले में पुलिस ने जिन तीन लड़कों को पकड़ा था वे खंडवा में भाजपा से जुड़े थे। इनके नाम वरुण यादव भाजपा मंडल उपाध्यक्ष खालवा, विवेक नामदेव भाजयुमो की मंडल कार्यकारिणी का पूर्व महामंत्री है। अशोक सिंगला भाजपा कार्यकर्ता और ढाबा संचालक है।
विज्ञापन


वन मंत्री विजय शाह के साथ इन तीनों की तस्वीरें वायरल हुई थी, जिस पर कांग्रेस ने आरोप  लगाए थे। इस मामले में भाजपा ने कार्रवाई के संकेत दिए थे। तीनों को भाजपा जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है। जिलाध्यक्ष पटेल ने कहा कि मंडल अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं के संबंध में जानकारी दी थी। इसके बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से विचार कर पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। भाजपा सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी है। पार्टी का कोई भी नेता इस तरह के कार्य में लिप्त पाया जाता है, तो पार्टी उन पर सख्त कार्रवाई करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने मांगा था वन मंत्री का इस्तीफा 
इस पूरे मामले के बाद कांग्रेस हमलावर हुई थी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट किया कि इस स्पा सेंटर को भी भाजपा नेताओ के संरक्षण की बात सामने आ रही है। कांग्रेस की मांग है कि इस खुलासे के बाद वन मंत्री इस्तीफा दें। कांग्रेस का आरोप है कि इस मामले को दबाने व छिपाने के लिये ही जान-बूझकर इंदौर-भोपाल में भाजपा नेता जावेद हबीब का मामला उछाल रहे हैं।  


इसके बाद वन मंत्री विजय शाह का बयान आया था। शाह ने कहा था कि  जब हम सार्वजनिक जीवन में काम करते हैं तो बहुत से लोग हमारे साथ तस्वीरें लेते हैं। राजनीतिक और व्यक्तिगत जीवन में अंतर होता है। अगर उन्होंने कुछ भी गलत किया है, तो पुलिस कानून के अनुसार कार्रवाई करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed