{"_id":"6245621f6a58432fb37aa622","slug":"indore-on-gudi-padwa-mla-shukla-hosted-a-feast-of-1008-cows-will-distribute-jaggery-and-coriander-to-the-citizens","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: गुड़ी पड़वा पर विधायक शुक्ला ने रखा 1008 गायों का भोज, नागरिकों को बाटेंगे गुड़-धनिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: गुड़ी पड़वा पर विधायक शुक्ला ने रखा 1008 गायों का भोज, नागरिकों को बाटेंगे गुड़-धनिया
Thu, 31 Mar 2022 01:41 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 31 Mar 2022 01:41 PM IST
सार
2 अप्रैल गुड़ी-पड़वा के दिन विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक में विभिन्न स्थानों पर 1008 गायों का भोज आयोजित किया गया है। आयोजन की शुरुआत गुड़ी पड़वा के दिन एरोड्रम रोड पर स्थित विद्याधाम की गौशाला से होगी। उसके पश्चात विधानसभा क्षेत्र एक में आने वाले और उसके संघ के क्षेत्रों में स्थित गांव में मौजूद गौशालाओं में गायों को भोजन कराने का सिलसिला शुरू होगा।
विज्ञापन
विधायक संजय शुक्ला हिंदू नव वर्ष गुड़ी पड़वा के अवसर पर 1000 गायों का भोज आयोजित कर रहे हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर से कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला हिंदू नव वर्ष गुड़ी पड़वा के अवसर पर 1000 गायों का भोज आयोजित कर रहे हैं। इसके साथ ही बड़ा गणपति चौराहा पर आम नागरिकों को गुड़-धनिया का वितरण किया जाएगा।
इंदौर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 से कांग्रेस के विधायक संजय शुक्ला ने बताया कि गुड़ी पड़वा का पर्व हमारे देश में नव वर्ष के रूप में मनाया जाता है। इस पर्व पर हमेशा हम जनता के बीच में गुड़-धनिया बांटकर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं देते हैं। इस वर्ष विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा एक अभिनव कार्य की शुरुआत की जा रही है।
शुक्ला ने कहा कि 2 अप्रैल गुड़ी-पड़वा के दिन विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक में विभिन्न स्थानों पर 1008 गायों का भोज आयोजित किया गया है। इस भोज के आयोजन का संयोजक कांग्रेस प्रवक्ता प्रमोद द्विवेदी को बनाया गया है। इस आयोजन की शुरुआत गुड़ी पड़वा के दिन एरोड्रम रोड पर स्थित विद्याधाम की गौशाला से होगी। उसके पश्चात विधानसभा क्षेत्र एक में आने वाले और उसके संघ के क्षेत्रों में स्थित गांव में मौजूद गौशालाओं में गायों को भोजन कराने का सिलसिला शुरू होगा। इस आयोजन में कुल 1008 गाय को भोजन कराया जाएगा।
विज्ञापन
शुक्ला ने बताया कि बड़ा गणपति चौराहा पर वे और कांग्रेस के अन्य नेता मौजूद रहेंगे। वहां पर से गुजरने वाले नागरिकों को गुड़-धनिया देकर नववर्ष की बधाई दी जाएगी। इस दिन पूरे विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक में कांग्रेसजनों द्वारा आम नागरिकों को चौराहे-चौराहे पर नव वर्ष की बधाई देने का कार्य किया जाएगा।