फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News: In lieu of permission to run the clinic, ten thousand rupees were demanded, Lokayukta arrested BMO

Indore News: क्लिनिक चलाने की अनुमति के एवज में मांगे दस हजार रुपये, लोकायुक्त ने किया बीएमओ को गिरफ्तार

Wed, 15 Jun 2022 12:53 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Wed, 15 Jun 2022 12:53 PM IST
सार

लोकायुक्त पुलिस इंदौर ने झिरन्या, खरगोन के बीएमओ को डॉ. दीपक जायसवाल को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। बीएमओ ने गांव में क्लिनिक चलाने की अनुमति देने के एवज में दस हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। 

विज्ञापन
Indore News: In lieu of permission to run the clinic, ten thousand rupees were demanded, Lokayukta arrested BMO
बीएमओ डॉ. दीपक जायसवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकायुक्त पुलिस इंदौर ने एक डॉक्टर को रिश्वते लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। डॉक्टर ने क्लिनिक चलाने की अनुमति देने के बदले दस हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन


लोकायुक्त पुलिस के मुताबिक आवेदक अंकित बिरला पिता इंदरलाल निवासी दशोरा, तहसील सनावद जिला खरगोन ने दिनांक 13 जून 2022 को लोकायुक्त कार्यालय इंदौर आकर शिकायती आवेदन पत्र प्रस्तुत किया था कि उसका ग्राम आभापुरी स्थित क्लिनिक चलाने के एवज में डॉक्टर दीपक जायसवाल बीएमओ झिरन्या  द्वारा 10 हजार रुपये
विज्ञापन

की रिश्वत राशि की मांग की जा रही है। शिकायत पर दिनांक 14 जून 2022 को रिश्वत राशि की मांग की रिकॉर्डिंग करवाई गई। 15 जून 2022 को आवेदक से आरोपी डॉक्टर दीपक जायसवाल चार हजार की रिश्वत राशि लेते हुए ट्रैप हुआ। थाना चैनपुर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (संशोधित) 2018 की धारा 7 के अंतर्गत कार्रवाई की। कार्रवाई जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed