फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: अभ्यास मंडल की 63 वीं व्याख्यानमाला गुरुवार से, देवी अहिल्या को होगी समर्पित

Indore News: अभ्यास मंडल की 63 वीं व्याख्यानमाला गुरुवार से, देवी अहिल्या को होगी समर्पित

Wed, 28 Aug 2024 08:05 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 28 Aug 2024 08:05 PM IST
सार

संयोजक अशोक कोठारी व सचिव माला ठाकुर ने बताया कि अभ्यास मंडल की यह 63 वीं कार्यशाला है।देवी अहिल्या के जन्म शताब्दी वर्ष पर आयोजित इस व्याख्यानमाला इस बार देवी अहिल्या को समर्पित की गई है। वक्ता देवी अहिल्या के जीवन से जुड़े संस्मरण भी सुनाएंगे।

विज्ञापन
Indore News: अभ्यास मंडल की 63 वीं व्याख्यानमाला गुरुवार से, देवी अहिल्या को होगी समर्पित
अभ्यासमंडल की व्याख्यानमाला 29 अगस्त से। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभ्यास मंडल की 63 वीं वार्षिक व्याख्यानमाला गुरुवार से शुरू होने जा रही है। आठ दिवसीय व्याख्यानमाला मेें कला,राजनीति, कानून सहित अन्य क्षेत्रों के महारथी अपनी बातें रखेंगे। पहलेे दिन 29 अगस्त को अर्थशास्त्री प्रो.आशीष कुमार की व्याख्यान होगा। वेे जिला विकास की धूरी विषय पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन

30 अगस्त को भारतीय लोक गायिका मालिनी अवस्थी लोक के आलोक मेें भारत विषय पर अपने विचार रखेंगी। 31 अगस्त को व्याख्यानमाला के वक्ता सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधिपति राजेश बिंंदल होंगे। वे आर्टिफिशल इंटेलिजेंस, अवसर और चुनौती विषय पर अपनी बात रखेंगे।

विज्ञापन



1 सितंबर को आईएएस संजीव चोपड़ा जय जवान जय किसान विषय पर संबोधित करेंगे। 2 सितंबर को कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा संवैधानिक मूल्य और चुनौतियां विषय पर बोलेंगे। 3 सितंबर को विचारक व चिंतक हरिदास यशवंत भारतीय ज्ञान परंपरा का युवाअेां को संदेश विषय पर विचार रखेंगे। 4 सितंबर को पूूर्व सांसद विकास महात्मे का व्याख्यान अदृश्य स्वास्थ्य व समृद्ध जीवन विषय पर आधारित होगा। व्याख्यानमाला जालसभा में आयोजित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

संयोजक अशोक कोठारी व सचिव माला ठाकुर ने बताया कि अभ्यास मंडल की यह 63 वीं कार्यशाला है।देवी अहिल्या के जन्म शताब्दी वर्ष पर आयोजित इस व्याख्यानमाला इस बार देवी अहिल्या को समर्पित की गई है। वक्ता देवी अहिल्या के जीवन से जुड़े संस्मरण भी सुनाएंगे। शहर के हितों के लिए काम करने वाले अभ्यास मंडल ने मास्टर प्लान, ग्रामीण विकास, कान्ह नदी शुद्धिकरण, नर्मदा के पहले चरण सहित कई मुद्दों को दमदारी से उठाया। इससे शहर को फायदा भी हुआ।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed