{"_id":"5ce3886bbdec22070b2739e3","slug":"indore-lokayukta-police-conducts-raids-at-two-residences-of-assistant-commercial-tax-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश में वाणिज्यिकर अफसर के घर और फार्महाउस पर लोकायुक्त का छापा, दो किलो सोना मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश में वाणिज्यिकर अफसर के घर और फार्महाउस पर लोकायुक्त का छापा, दो किलो सोना मिला
Tue, 21 May 2019 10:52 AM IST
Shilpa Thakur
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Tue, 21 May 2019 10:52 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सहायक वाणिज्यिक कर अधिकारी के घर छापा
- फोटो : ANI
मध्यप्रदेश में इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने सहायक वाणिज्यिक कर अधिकारी कोमल बाली के दो घरों और फार्महाउस पर छापा मारा है। अभी तक पुलिस को 49 हजार रुपये नकद, दो किलो सोना और लग्जरी वाहन मिले हैं। छापा अभी भी जारी है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
Madhya Pradesh: Indore Lokayukta police conducts raids at two residences and a farm house of Assistant Commercial Tax Officer, Komal Bali. Rs 49,000 cash, 2 kg gold and luxury vehicles found. The raids are underway. pic.twitter.com/fZYmo2Xa2W
— ANI (@ANI) May 21, 2019
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महिला अफसर के पास एक किलो चांदी भी मिली है। बताया जा रहा है कि आज सुबह लोकायुक्त के 35 अफसरों की टीम ने एक साथ उनके तीन स्थानों पर छापे की कार्रवाई की। महिला अफसर सुबह-सुबह अपने घर पर अफसरों को देखकर घबरा गईं।
उन्हें जब बताया गया कि लोकायुक्त टीम ने छापा मारा है, तो उन्हें पूरा मामला समझ में आया। टीम फिलहाल बैंक लॉकर के अलावा संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों को जांच रही है।
जानकारी के मुताबिक महिला अफसर 2006 से इंदौर में पदस्थ हैं। उनके चार ठिकानों पर छापे की कार्रवाई चल रही है। अगर 2006 से उनकी सैलरी देखी जाए तो उनकी आय करीब 35 लाख निकलती है। लेकिन उनके पास से करोड़ों की संपत्ति मिली है। महिला अफसर के पति भाजपा की शहर कार्यकारिणी के सदस्य हैं। उन्होंने छापे पर सवाल उठाते हुए इसे राजनीतिक करार दिया है।
