फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Job was in Honda showroom, so the vehicle of the same company was stolen, master key was kept, 17 vehicles recovered

इंदौर: होंडा शोरूम में थी नौकरी इसलिए उसी कंपनी के वाहन करता चोरी, बना रखी थी मास्टर चाबी, 17 वाहन बरामद

Sun, 27 Feb 2022 06:21 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sun, 27 Feb 2022 06:21 PM IST
सार

इंदौर पुलिस ने ऐसे वाहन चोर को पकड़ा है जो होंडा कंपनी की एक्टिवा और बाइक चुराता था। आरोपी इसी कंपनी के शोरूम में पहले काम करता था इसलिए पता था कि वाहनों का लॉक कैसे तोड़ा जा सकता है। 17 वाहन बरामद किए गए हैं। 

विज्ञापन
Indore: Job was in Honda showroom, so the vehicle of the same company was stolen, master key was kept, 17 vehicles recovered
आरोपी के कब्जे से बरामद चोरी के वाहन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पुलिस ने एक ऐसे वाहन चोर को पकड़ा है जो पहले होंडा कंपनी में काम करता था और बाद में इसी कंपनी के वाहन चुराने लगा। आरोपी मैरिज गार्डन और सुनसान जगहों से वाहन चुराता था और सस्ते दामों में बेच देता था। यह भी पता चला है कि आरोपी पहले मैकेनिक था और इसी कारण उसे डुप्लीकेट चाबी बनाना आता था, इस कारण आसानी से वाहन चुरा लेता था।
विज्ञापन


हीरानगर पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति चोरी की एक्टिवा सस्ते दाम में बेचने की फिराक में खड़ा है, जो संदिग्ध लग रहा है। पुलिस टीम पहुंची और हिरासत में लिया। गाड़ी के दस्तावेजों के संबंध में पूछताछ करते घबराकर गोलमोल जवाब देने लगा। सख्ती से पूछताछ करने पर वाहन चुराना स्वीकार किया। जो वाहन चोरी हुआ था उसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई गई थी। अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपी ने अन्य जगहों से 16 वाहन चुराए थे। उनको जब्त किया गया। आरोपी सुनसान जगहों जैसे शादी-पार्टी समारोह, शराब दुकान, कनकेश्वरी मंदिर आदि जगहों से वाहन चुराता था। आरोपी का नाम अजय पिता देवीप्रसाद चौरसिया (45) निवासी ग्राम खुराई कचहरी के सामने थाना मकरोनिया जिला सागर हालमुकाम इंदौर है। चोरी की गाड़ियां खरीदने वाले पांच अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


मास्टर चाबी से खोलता था लॉक
पुलिस ने बताया कि आरोपी अजय पहले एक होंडा शो-रूम में काम करता था। वह जानता था कि गाड़ी पुरानी होने पर उसका लॉक खराब होने लगता है। उसने शोरूम पर काम के दौरान ही बाइक का लॉक किसी दूसरी चाबी से खोलने में महारत हासिल कर ली। आरोपी बाइक या एक्टिवा की कंडीशन देख कर अंदाजा लगा लेता था कि वह कितनी पुरानी है और उसका लॉक अब आसानी से दूसरी चाबी से खुल सकता है या नहीं। इसके बाद वह वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाता था। एक्टिवा चोरी करने के लिए उसने मास्टर चाबी बनाई थी। वाहन को चोरी कर पहले किसी सुनसान इलाके में छिपा देता था इसके बाद गाड़ी के लिए ग्राहक ढूंढने के बाद उसे कम दामो में बेच देता था। आरोपी बार-बार अपना निवास स्थान बदल देता था। उसके खिलाफ इंदौर के विभिन्न थानों में डकैती की योजना, लूट, व चोरी एवं अन्य किस्म के गंभीर अपराध दर्ज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed