फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Illegal construction of a woman selling drugs demolished, was selling liquor for many years, 19 cases were registered

इंदौर: नशा बेचने वाली महिला का अवैध निर्माण ढहाया, कई सालों से बेच रही थी शराब, 19 प्रकरण थे दर्ज

Wed, 12 Jan 2022 05:28 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Wed, 12 Jan 2022 05:28 PM IST
सार

अवैध रूप से नशा बेचने वाली महिला के आशियाने पर बुधवार को पोकलेन चली। नगर निगम की टीम ने एक हजार वर्ग फीट के पक्के निर्माण को तोड़ा। महिला के खिलाफ 19 प्रकरण दर्ज थे। 

विज्ञापन
Indore: Illegal construction of a woman selling drugs demolished, was selling liquor for many years, 19 cases were registered
पोकलेन से तोड़ा गया अवैध निर्माण। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अवैध रूप से नशा बेचने वाली महिला के आशियाने पर बुधवार को पोकलेन चली। नगर निगम की टीम ने एक हजार वर्ग फीट के पक्के निर्माण को तोड़ा। महिला के खिलाफ 19 प्रकरण दर्ज थे। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक महिला का नाम पांगूबाई उर्फ सरिता है। मूसाखेड़ी इलाके में उसके निर्माण को तोड़ने के लिए बुधवार को  निगम की टीम पहुंची थी। जेसीबी की मदद से करीब एक हजार वर्ग फीट के निर्माण को तोड़ा गया। अप्रिय स्थिति न बने इसके लिए पुलिस बल भी तैनात था। पुलिस ने बताया कि महिला पांगूबाई के खिलाफ 19 अपराध दर्ज थे। वह कई सालों से क्षेत्र में अवैध शराब बेचने का काम कर रही थी। कुछ समय पहले पुलिस ने पांगूबाई पर नकेल कसना शुरू की। उसका काम बंद करवाया। इसके बाद अधिकारियों ने नगर निगम से उसके दो मंजिला घर को लेकर जानकारी जुटाई। निगम की जांच में पाया गया कि भवन निर्माण अवैध है। इसके बाद बुधवार को इसे तोड़ने की कार्रवाई की। पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने कहा कि नशे का बड़ा काम करने वाले आरोपियों के खिलाफ मुहिम जारी रहेगी। एमआईजी, हीरानगर, संयोगितागंज, द्वारकापुरी और छत्रीपुरा में भी बड़े पैमाने पर नशा बिकने को लेकर जानकारी बुलवाई गई है। जल्द यहां भी कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही द्वारकापुरी में हत्याकांड के आरोपी नारू उर्फ नारायण का घर भी ढहाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed