फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: If the family could not repay the loan, the moneylender asked for the child in return for the amount and interest, absconding after the case was registered

सूदखोर ने ब्याज के बदले मांगा बच्चा: परिवार से कहा- पैसे और ब्याज की रकम माफ कर दूंगा, मुझे पोता गोद दे दो

Fri, 08 Apr 2022 12:29 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 08 Apr 2022 12:29 PM IST
सार

इंदौर में एक सूदखोर ने उधारी की रकम देने में असमर्थ एक परिवार से मूल और ब्याज के बदले बच्चे की मांग की। वहीं, जब परिवार ने बच्चा देने से इंकार किया तो सूदखोर अपने एक साथी के साथ मिलकर परिवार को धमकाने लगा।

विज्ञापन
Indore: If the family could not repay the loan, the moneylender asked for the child in return for the amount and interest, absconding after the case was registered
इंदौर में सूदखोर ने ब्याज के बदले मांगा बच्चा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर में एक सूदखोर ने उधारी के पैसे देने में असमर्थ एक परिवार से सीधे बच्चा ही मांग लिया और कहा कि इसके बाद वह मूल और ब्याज की रकम भूल जाएगा। पीड़ित परिवार ने थाने में केस दर्ज कराया है। दरअसल पीड़ित परिवार ने दो साल पहले सूदखोर से बच्चे के इलाज के लिए करीब एक लाख रुपये की रकम 7 प्रतिशत ब्याज की दर से उधार ली थी। परिवार लगातार ब्याज और मूल रकम नगद में चुका भी रहा था। लेकिन दो महीने पहले परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने पर परिवार ने ब्याज और मूल रकम नहीं दी, जिस पर सूदखोर ने परिवार पर ब्याज के साथ पेनल्टी लगाकर चार लाख रुपये की मांग की। जब परिवार ने इतनी बड़ी रकम देने से मना किया तो सूदखोर ने परिवार से बच्चे की मांग की। सूदखोर ने कहा कि वह बच्चा गोद लेना चाहता है, बच्चा देने के बाद वह अपने रुपये और ब्याज के पैसे दोनों छोड़ देगा। इस पर पीड़ित परिवार ने सूदखोर के खिलाफ इंदौर के एमआईजी थाने में शिकायत दर्ज की है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी अजय वर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता गीता सिगले निवासी लाला के बगीचे ने प्रमोद बामने टेलर (निवासी अम्बेडकर नगर) और बसंत गायकवाड़ उर्फ बबली (निवासी महेश बाग कॉलोनी) के खिलाफ सूदखोरी के मामले में केस दर्ज कराया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि प्रमोद बामने से 30 जनवरी 2020 को 7 रुपये प्रति सैकड़ा की दर से 1 लाख रुपये ब्याज पर लिए थे। अक्टूबर 2020 तक 50 हजार रुपये नगद के रूप में दे दिए, जिसके बाद 50 हजार रुपये की राशि और उसका ब्याज बचा था, लेकिन सूदखोर प्रमोद बामने अब 4 लाख रुपये की मांग कर रहा है। प्रमोद अपने साथी बसंत गायकवाड़ (उर्फ बबली) को पीड़ित के घर तकादा करने के लिए भेजता है। बसंत दुकान पर आकर धमकी देता है और दुकान व घर पर कब्जा करने की बात करता है।
विज्ञापन


पीड़ित गीता का कहना है कि दो साल पहले जब उनका पोता पैदा हुआ था तो उसके प्लेटलेट्स कम थे। उन्होंने सूदखोर से पोते के इलाज के लिए मकान की नोटरी, दुकान के कागज और बुलेट मोटरसाइकिल के कागजात गिरवी रखकर रकम उधार ली थी। काफी वक्त से हम उधारी दे रहे हैं लेकिन सिर्फ दो महीने पैसे न देने पर सूदखोर ने बच्चे की मांग की। सूदखोर बसंत की कोई संतान नहीं है, जिसके चलते वो पोते को गोद लेने का दबाव बना रहा है। उसका कहना है कि रुपये मत दो, पोता दे दो। वह उसे गोद ले लेगा। रुपये भूल जाएगा। जब हमने बच्चा देने से इंकार किया तो उसने धमकाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की शिकायत दर्ज होने के बाद से ही आरोपी प्रमोद टेलर और उसका साथी बसंत फरार हैं। पुलिस ने सूदखोरों को पीड़ित के घर और दुकान के कागजात थाने में जमा कराने के लिए कहा था लेकिन दोनों नहीं आए। बता दें इससे पहले भी आरोपी प्रमोद टेलर पर 2018 में सूदखोरी के आरोप लगे थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed