फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Higher Education Minister said - Ramcharit Manas will be taught in colleges, incubation center will be built in Holkar College for research

इंदौर: उच्च शिक्षा मंत्री बोले- कॉलेजों में पढ़ाई जाएगी रामचरित मानस, रिसर्च के लिए होलकर कॉलेज में बनेगा इन्क्यूबेशन सेंटर

Sun, 20 Mar 2022 11:55 AM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sun, 20 Mar 2022 11:55 AM IST
सार

मप्र के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने होलकर साइंस कॉलेज में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। इस अवसर पर कहा कि प्रदेश के कॉलेजों में रामचरित मानस पढाई जाएगी।  इसे पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। 

विज्ञापन
Indore: Higher Education Minister said - Ramcharit Manas will be taught in colleges, incubation center will be built in Holkar College for research
होलकर साइंस कॉलेज में लोकार्पण करते मंत्री यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मप्र के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने होलकर साइंस कॉलेज में 5.23 करोड़ रुपये की लागत से विजय भाटकर भवन (कंप्यूटर भवन), 2.86 करोड़ रुपये से स्वामी विवेकानंद प्रयोगशाला और 3.53 करोड़ रुपये से सिद्धि विनायक भवन (शैक्षणिक) का शुभारंभ किया गया।  विश्व बैंक की ओर से तीन करोड़ रुपये से सीवी रमन प्रयोगशाला और देवी अहिल्या गर्ल्स होस्टल का भूमिपूजन किया गया। खेल मैदान भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन


मंत्री डॉ. यादव ने कॉलेज की उत्कृष्ट बिल्डिंग व लेबोरेटरी का लोकार्पण किया। इसके साथ ही 121 साल बाद यहां बने गर्ल्स होस्टल को बड़ी सौगात बताते हुए कहा कि इससे उन छात्राओं को काफी राहत मिलेगी जो बाहर से यहां आकर पढ़ना चाहती हैं। इसके साथ ही उन्होंने अन्य विकास कार्यों का भूमि पूजन किया और कॉलेज प्राचार्य सुरेश सिलावट के साथ कुछ कामों की समीक्षा भी की। उन्होंने उम्मीद जताई कि इनसे अब अच्छा लाभ मिलेगा तथा स्टूडेंट्स को सुविधा होगी। मंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए सरकार आगे आई है। सरकारी कालेजों को ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहायता देना है। इसके लिए अलग से बजट निर्धारित हो चुका है। अब होलकर साइंस कॉलेज में रिसर्च को प्रमुखता से बढ़ावा दिया जाएगा। यहां जल्द ही एक इन्क्यूबेशन सेंटर बनाया जाएगा। साथ ही नए स्टार्टअप को लेकर अगले कुछ महीनों से काम शुरू किया जाएगा। कालेज को प्रस्ताव भी बनाकर देना है। इन सुविधाओं का कॉलेज के बारह हजार छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा।  मंत्री यादव ने कहा कि अगस्त में होलकर कॉलेज में नैक का दौरा प्रस्तावित है। कॉलेज में मूलभूत सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी, इसलिए कॉलेज से प्रस्ताव मांगा है। जल्द ही सरकार से आर्थिक सहायता दी जाएगी। जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि कोरोना काल में कॉलेजों ने ऑनलाइन कक्षाएं रखीं। मौके का पूरा फायदा उठाते हुए प्रबंधन ने कॉलेज का विस्तार किया। दो साल में नए भवन और प्रयोगशाला बनाई। इस अवसर पर मंत्री उषा ठाकुर, सांसद शंकर लालवानी, विधायक आकाश विजयवर्गीय, कुलपति प्रो.रेणु जैन, प्राचार्य प्रो.सुरेश सिलावट भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

 

Indore: Higher Education Minister said - Ramcharit Manas will be taught in colleges, incubation center will be built in Holkar College for research
निर्माण और विकास कार्यों का किया भूमिपूजन - फोटो : सोशल मीडिया

शिक्षा को लेकर गंभीर है सरकार 
मंत्री यादव ने कहा कि सत्र 2020-21 में नई शिक्षा नीति लागू हो चुकी है। कोरोना की कठिन लहर के बावजूद सरकार शिक्षा को लेकर काफी गंभीर है। पहली लहर के दौरान से ही हम एकेडमिक कैलेंडर में काम करते रहे और अच्छा काम किया। अब तो अनुकूल समय है। प्रदेश में 528 सरकारी कॉलेज, 1500 प्राइवेट कॉलेज, 42 प्राइवेट इंडस्ट्रीज व 16 सरकारी विवि हैं। नई शिक्षा नीति के तहत सभी विवि व कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र का पहला वर्ष सफलता के साथ पूरा किया है। अब सेकंड ईयर की तैयारी की है। इसमें सांस्कृतिक इतिहास से जुड़े पक्ष, नैतिक शिक्षा, रामचरित मानस के साथ ही पशु संवर्धन, जैविक खेती, हॉर्टिकल्चर जैसे रोजगारोन्मुखी कोर्स संचालित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में तेजी से विकास कार्य हुए हैं। कॉलेज की उत्कृष्ट बिल्डिंग, लेबोरेटरी आदि बनकर तैयार हुए हैं, जो माइल स्टोन है। शिक्षा के क्षेत्र में अभी अधोसंरचना का बहुत सा काम किया जाना है। जिन्हें जल्द गति दी जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed