फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Fashion designer hanged, accusing the family - the young man used to get upset, because of this he used to be under stress

इंदौर: फैशन डिजाइनर ने फांसी लगाई, परिजन का आरोप- युवक करता था परेशान, इस कारण रहती थी तनाव में

Thu, 12 May 2022 05:38 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Thu, 12 May 2022 05:38 PM IST
सार

इंदौर के पिपल्याराव में रहने वाली फैशन डिजाइनर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि एक युवक उसे परेशान करता था। धमकाता था। इस कारण बेटी तनाव में रहती थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Indore: Fashion designer hanged, accusing the family - the young man used to get upset, because of this he used to be under stress
मृतक ममता सोलंकी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहर के पिपल्याराव में रहने वाली फैशन डिजाइनर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती की मां के आरोप है कि एक लड़का उसे परेशान करता था। उससे मिलकर आने के बाद से बेटी तनाव में रहती थी। इसके चलते आत्महत्या की है। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि युवती का नाम ममता सोलंकी (22) है। उसने फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया था। वह इंदौर के एक शोरुम में नौकरी करती थी। करीब एक माह से उसे मालवीय नगर का रहने वाला विशाल नामक उसे परेशान कर रहा था। इस कारण उसने नौकरी छोड़ दी थी और घर पर ही रहने लगी थी। ममता के पिता ने बताया कि पिछले साल परिवार की शादी में उसकी मुलाक़ात विशाल से हुई थी। इसके बाद विशाल ने ममता से दोस्ती और शादी का प्रस्ताव रखा। ममता के मना करने पर वह उसे बदनाम करने की धमकी देने लगा। वह धमकी दे रहा था कि उसे किसी और से शादी नहीं करने देगा। ममता की मां का कहना है कि मेरी बेटी ममता को विशाल बहुत परेशान करता था। वह डेढ़ साल से उसे परेशान कर रहा है। वह उसे धमकाता था, मेरे पास रिवॉल्वर है, तेरी मां-नानी घर में अकेली रहती हैं, मां काम करने अकेली जाती है, दोनों को मार डालूंगा। मेरी बेटी इससे बहुत डरी हुई थी। बेटी जहां जॉब करती थी, वहां भी पीछे-पीछे चला जाता था। इससे वह बहुत तनाव में थी। इसी तनाव में उसने फांसी लगा ली। भंवरकुआं थाना पुलिस के अनुसार बुधवार को विशाल ने उसे मिलने भी बुलाया था। उससे मिलकर आने के बाद से वह काफी तनाव में थी। यह बात सामने आई है कि ममता को विशाल ने फोटो वायरल करने की धमकी दी थी। उसका मोबाइल भी फोड़ दिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed