{"_id":"61f146454740b872c865cd81","slug":"indore-fake-trader-cheated-in-the-name-of-alankar-traders-stopped-the-phone-after-depositing-money-crime-branch-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: अलंकार ट्रेडर्स के नाम से फर्जी व्यापारी ने की ठगी, रुपये जमा करवाकर बंद कर लिया फोन...क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: अलंकार ट्रेडर्स के नाम से फर्जी व्यापारी ने की ठगी, रुपये जमा करवाकर बंद कर लिया फोन...क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार
Wed, 26 Jan 2022 06:31 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Wed, 26 Jan 2022 06:31 PM IST
सार
शक्कर खरीदने का ऑर्डर एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। अलंकार ट्रेडर्स के नाम से फर्जी शक्कर व्यापारी बनकर ठगी की गई। आरोपी उप्र के फर्रूखाबाद का निवासी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शक्कर खरीदने का ऑर्डर एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। अलंकार ट्रेडर्स के नाम से फर्जी शक्कर व्यापारी बनकर ठगी की गई। आरोपी उप्र के फर्रूखाबाद का निवासी है।
क्राइम ब्रांच ने बताया कि फरियादी संजय कुमार पाटीदार ने शिकायत की थी कि जस्ट डायल/ ट्रेड इंडिया प्रचार कंपनी पर अलंकार ट्रेडर्स नामक कंपनी का प्रचार प्रसार किया गया था। उक्त कंपनी की संपूर्ण डिटेल दी गई थी, जो फरियादी द्वारा अलंकार ट्रेडर्स के मालिक जो स्वयं को भाउसाहेब बताता था एवं मैनेजर का नाम ज्ञानेश्वर बताता था के मोबाइल नंबर से बातचीत हुई जिसके बाद उक्त मैनेजर द्वारा कंपनी के संबंध में संपूर्ण जानकारी फरियादी के मोबाइल पर व्हाट्सएप की गई। उस पर भरोसा करके फरियादी ने शक्कर की आवश्यकता बताई। इस पर मैनेजर ने शक्कर उपलब्ध होना बताया एवं सैंपल हेतु इंदौर शहर के अन्य व्यापारी से सैंपल लेने को कहा। फरियादी द्वारा संतुष्टी होने पर 13 टन शक्कर का ऑर्डर उक्त फर्जी अलंकार ट्रेडर्स को दिया गया जिसके एवज में उक्त फर्जी अलंकार ट्रेडर्स के द्वारा 50 प्रतिशत भुगतान एडवांस में करने को कहा गया। फरियादी द्वारा 50 प्रतिशत राशि ,फर्जी अलंकार ट्रेडर्स द्वारा दिए गए बैंक खाते में जमा करवाए गए। इसके बाद उक्त अलंकार ट्रेडर्स के आरोपियों द्वारा अपने मोबाइल बंद कर लिए गए एवं बैंक में फरियादी द्वारा भेजा गया पैसा भी दूसरे बैंक खातों में तत्काल ट्रांसफर कर लिया गया। इस पर फरिय़ादी की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान तकनीकी जानकारी के आधार पर फरियादी द्वारा दिए गए बैंक खाते एवं मोबाइल नंबरों की तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपी कृष्णमोहन पांडे उर्फ राजन पांडे पिता बांकेबिहारी पांडे निवासी फर्रूखाबाद ( उप्र ) को गिरफ्तार किया। आरोपी से अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि अलंकार ट्रेडर्स के नाम पर किसी भी प्रकार की सामग्री की खरीद फरोख्त के संबंध में धोखाधड़ी की गई है तो क्राइम ब्रांच इंदौर से संपर्क किया जा सकता है।