फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Drug addiction made a transport businessman a thief, was breaking ATM with a screwdriver, reached the car to steal

इंदौर: नशे की लत ने ट्रांसपोर्ट व्यवसायी को बनाया चोर, पेचकस से तोड़ रहा था एटीएम, कार से पहुंचा चोरी करने

Sun, 13 Mar 2022 04:27 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sun, 13 Mar 2022 04:27 PM IST
सार

ट्रांसपोर्ट व्यवसायी को नशे की लत ने चोर बना दिया। कामकाज बंद हो गया और रुपये खत्म हो गए। वह पेचकस लेकर एटीएम पहुंचा। एटीएम तोड़ने लगा। इसी दौरान बैंक को पता चला। बाद में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन
Indore: Drug addiction made a transport businessman a thief, was breaking ATM with a screwdriver, reached the car to steal
इस तरह पेचकस लेकर एटीएम तोड़ने की कर रहा था कोशिश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ट्रांसपोर्ट व्यवसायी को नशे की लत ऐसी लगी कि रुपयों के लिए मोहताज हो गया। कहीं से कोई उम्मीद नहीं दिखी तो एटीएम तोड़ने गया। पेचकस से एटीएम मशीन तोड़ने की कोशिश की। बैंक का सायरन भी बजा और अनाउंसमेंट हुआ कि पुलिस आ रही है मगर उसे फर्क नहीं पड़ा। पुलिस पहुंची तब तक वह भाग गया। बाद में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


घटना भंवरकुआं थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने बताया कि एटीएम तोड़ने की कोशिश करने के आरोप में आरोपी हरजीत सिंह निवासी भंवरकुआं को गिरफ्तार किया। आरोपी मूल रूप से अमृतसर, पंजाब का रहने वाला है। बीती रात करीब 1 बजे वह रानीबाग इलाके में स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीम में घुसा। पेचकस की मदद से एटीएम को तोड़ने लगा। आगे का हिस्सा तोड़ दिया। इसी बीच बैंक के रोबोटिक एडवांस सर्विलेंस सिस्टम से बैंक को अलर्ट मिला और कंपनी कर्मचारी ने बूथ में लगे माइक सिस्टम से आरोपी को चेतावनी दी कि पुलिस आ रही है। आरोपी ने इसे अनसुना किया और वह मशीन तोड़ता रहा। पुलिस को सूचना दी गई। लोकेशन मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची लेकिन तब आरोपी भाग चुका था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी का हुलिया देखा और उसे गिरफ्तार किया।  पुलिस ने बताया कि आरोपी ट्रांसपोर्ट व्यवसायी है। उसके ट्रक चलते थे लेकिन नशे की लत के कारण बंद हो गए। ट्रांसपोर्ट व्यवसाय में घाटा होने पर वह अपने शहर लौट गया था। कुछ दिन पहले वापस लौटा। नशे की लत के कारण उसे रुपये चाहिए थे, जिस कारण वह अपनी कार से एटीएम में चोरी करने पहुंचा। पुलिस अन्य मामलों के संबंध में भी आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed