फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Debris fell on Poklane breaking illegal building, Poklane driver and corporation worker injured

इंदौर: अवैध भवन तोड़ रही पोकलेन पर गिरा मलबा, पोकलेन का चालक और निगमकर्मी घायल

Thu, 24 Mar 2022 03:57 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Thu, 24 Mar 2022 03:57 PM IST
सार

अवैध भवन तोड़ने गई नगर निगम की रिमूवल गैंग हादसे का शिकार हो गई। पोकलेन से जिस भवन को तोड़ा जा रहा था उसका मलबा पोकलेन पर गिरा, इस कारण चालक और निगमकर्मी घायल हुए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। 

विज्ञापन
Indore: Debris fell on Poklane breaking illegal building, Poklane driver and corporation worker injured
हादसे में घायल पोकलेन के चालक को अस्पताल ले जाया गया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अवैध भवन तोड़ने की कार्रवाई के दौरान गुरुवार को हादसा हो गया। जिस पोकलेन से भवन तोड़ा जा रहा था  उस पर भवन का मलबा गिर गया। इस कारण पोकलेन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गुरुवार को स्कीम नंबर 140 में निगम की रिमूवल गैंग अवैध निर्माण तोड़ रही थी। पोकलेन की मदद से अवैध भवन तोड़ा जा रहा था। कार्रवाई के दौरान भवन का मलबा अचानक पोकलेन पर गिर गया। इसके चलते पोकलेन में बैठा ड्रायवर संजय लाल वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। एक अन्य निगम कर्मचारी को भी चोट आई। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर नगर निगम की भवन अधिकारी गजल खन्ना मौजूद थीं। घटना की सूचना मिलते ही अपर आयुक्त संदीप सोनी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि स्कीम नंबर 140 में अवैध रूप से दो मंजिला भवन का निर्माण हो रहा था। जिसे तोड़ने के लिए निगम की रिमूवल टीम मौके पर पहुंची थी। जोन 9 की भवन अधिकारी गजल खन्ना के मुताबिक संजय लाल वर्मा नगर निगम का कर्मचारी नहीं है। वह नगर निगम द्वारा किराये पर ली गई प्राइवेट जेसीबी का चालक है। हादसे में निगमकर्मी विनीत तिवारी घायल हुए हैं। स्कीम नंबर 140 में 93 बी प्लॉट नंबर से नक्शा पास कराया गया था, जहां जी प्लस टू का निर्माण किया जा रहा था, जबकि इस नंबर का प्लॉट करनावत का है। लेकिन इस पर नरोत्तम परतानी द्वारा नक्शा पास करवा कर अवैध रूप से दो मंजिला भवन का निर्माण कराया जा रहा था। इसे तोड़ने की कार्रवाई के दौरान यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed