फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Daughter wanted to bury the dead body, mother wanted to be cremated

विवाद: बेटी चाहती थी शव को दफनाना, मां की इच्छा थी दाह संस्कार करना, जानिए फिर क्या हुआ

Mon, 20 Sep 2021 10:25 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Amit Mandal Updated Mon, 20 Sep 2021 10:25 PM IST
सार

इंदौर के शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय के मुर्दाघर में आए इस मामले ने अजीबोगरीब मोड़ ले लिया। मामला हिंदू धर्म छोड़ मुस्लिम बन चुके व्यक्ति की मौत से जुड़ा था। 

विज्ञापन
Indore: Daughter wanted to bury the dead body, mother wanted to be cremated
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवाईएच) के मुर्दाघर के सामने उस समय अजीबो-गरीब स्थिति पैदा हो गई, जब धर्म बदलकर मुस्लिम बने शख्स के अंतिम संस्कार की विधि को लेकर दो पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया। ये मामला सोमवार को सामने आया। एक पक्ष 48 वर्षीय डंपर चालक के शव को सुपुर्द-ए-खाक करना चाहता था तो दूसरा दाह संस्कार करना चाहता था।

विज्ञापन


चश्मदीदों के मुताबिक एमवाईएच के मुर्दाघर के सामने मृतक की मां सोरम बाई उसके शव का हिंदू वैदिक पद्धति से दाह संस्कार कराने पर अड़ गई, जबकि उसकी बेटी रानी शेख शव को दफनाने के लिए कब्रिस्तान भिजवाने पर अड़ गई। 
विज्ञापन

     
हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद दोनों पक्षों में आपसी सहमति बन गई। इसके मुताबिक, पहले इस व्यक्ति के शव को उसके पैतृक घर में हिंदू परंपरा के मुताबिक अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा, फिर कब्रिस्तान में इस्लामी रीति-रिवाज से उसे सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

     
पुलिस उपनिरीक्षक महेश श्रीवास्तव ने बताया कि इस सहमति के मुताबिक, डंपर चालक सलीम खान (48) के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद देवास जिला स्थित उसके पैतृक घर भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि अंतिम दर्शन के बाद सलीम खान के शव को इस्लामी रीति-रिवाज से कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा। 
    
श्रीवास्तव ने बताया कि खान देवास जिले में एक हिंदू परिवार में पैदा हुआ था और वर्षों पहले धर्मांतरण से पहले उसका नाम प्रकाश मालवीय था। आधार कार्ड और मतदाता परिचय पत्र में उसका नाम सलीम खान के रूप में दर्ज है। 

     
श्रीवास्तव ने बताया कि इंदौर के तेजाजी नगर क्षेत्र में रविवार देर रात तबीयत बिगड़ने के बाद खान को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि खान की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चल सकेगा। हालांकि, ऐसा लगता है दिल के दौरे से उसकी मौत हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed