फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Congress congratulated in advance by putting up posters, on March 10, the gift of inflation will be received from the Modi government.

इंदौर: कांग्रेस ने पोस्टर लगाकर दी अग्रिम बधाई, 10 मार्च को मोदी सरकार की ओर से मिलेगा महंगाई का उपहार...

Mon, 07 Mar 2022 05:27 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Mon, 07 Mar 2022 05:27 PM IST
सार

इंदौर में कांग्रेस ने पोस्टर लगाकर जनता को अग्रिम बधाई दी है। यह बधाई महंगाई की है जो मोदी सरकार की ओर से उपहार के रूप में मिलने वाली है। कांग्रेस ने जो पोस्टर लगाए हैं उन पर यही लिखा है कि 10 मार्च के बाद कमरतोड़ महंगाई का उपहार मिलेगा। 

विज्ञापन
Indore: Congress congratulated in advance by putting up posters, on March 10, the gift of inflation will be received from the Modi government.
इस तरह लगाए हैं कांग्रेस ने पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा का विरोध करने के लिए कांग्रेस नित नए तरीके अपना रही है। कभी पोस्टर लगाकर तो कभी भाजपा नेताओं के मुखौटे पहनकर। अबकी बार महंगाई बढ़ने की आशंका को लेकर कांग्रेस ने पोस्टरों से विरोध जताया है और जनता को मोदी सरकार की ओर से महंगाई के उपहार की अग्रिम बधाई दी है।
विज्ञापन


दरअसल, सोमवार को इंदौर में कांग्रेस ने पोस्टर लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। रीगल चौराहा, राजबाड़ा, सियागंज, छावनी सहित अन्य क्षेत्रों में मंहगाई बढ़ने की अग्रिम शुभकामना के होर्डिंग-पोस्टर लगाए गए। इन पर पेट्रोल 125 रुपये, डीजल 120 रुपये और सोयाबीन तेल 200 रुपये होने की बात लिखी है। कांग्रेस ने जो पोस्टर लगाए हैं उन पर पीएम नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की फोटो लगी हुई है। अग्रिम शुभकामना देते हुए लिखा है- मोदी सरकार द्वारा 10 मार्च को देशवासियों को कमरतोड़ महंगाई बढ़ाने का उपहार दिया जाएगा, अग्रिम बधाई। पोस्टर में पांच राज्यों में चुनाव हारने का बदला लिखकर, पेट्रोल का भाव 125 रुपये, डीजल 120 रुपये,  सोयाबीन का तेल 200 रुपये भी बताया गया है। शहर कांग्रेस प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल और गिरीश जोशी ने कहा कि 5 राज्यों के चुनाव के कारण नवंबर माह से केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ाए हैं जबकि क्रूड ऑइल 118 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। केंद्र सरकार की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। हर बार पेट्रोल के दाम बढ़ने के लिए क्रूड ऑइल और विदेशी बाजार पर दोष डाला जाता है, लेकिन इस बार 5 राज्यों में हार के डर से कीमतों में वृद्धि नहीं की गई। 10 मार्च को परिणाम आने से पहले ही या बाद में पेट्रोल-डीजल और सोयाबीन तेल के दामों में वृद्धि होगी। इसी के चलते हमने ये बैनर पोस्टर लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed