फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore collector issued an order that oxygen cylinder will use only for medical purpose

इंदौर: केवल अस्पतालों के लिए ऑक्सीजन आपूर्ति, औद्योगिक इकाइयों पर लगा प्रतिबंध

Fri, 11 Sep 2020 03:38 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 11 Sep 2020 03:38 PM IST
विज्ञापन
Indore collector issued an order that oxygen cylinder will use only for medical purpose
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 95,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। मध्य प्रदेश के जिला इंदौर और आस-पास के इलाकों में भी कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी आई है। इस बीच मध्य प्रदेश सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है।

विज्ञापन



इंदौर और आस-पास के इलाकों में कोरोना से पीड़ित गंभीर मरीज हैं, जिन्हें ऑक्सीजन की आवश्यकता पड़ सकती है। इसलिए जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया है कि अब से ऑक्सीजन की आपूर्ति सिर्फ अस्पतालों के लिए ही होगी, इसका मतलब यह है कि औद्योगिक इकाइयों के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं की जा सकेगी।
विज्ञापन


लगातार बढ़ते कोरोना मरीज और उनके लिए ऑक्सीजन की उपलब्धता में आ रही कमी के मद्देनजर कलेक्टर ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। अब ऑक्सीजन का औद्योगिक उपयोग प्रतिबंधित रहेगा, सिर्फ मेडिकल के लिए ही हो सकेगा। औषधि निरीक्षक राजेश जीनवाल को नोडल अधिकारी बनाया गया है जो इस आदेश का पालन सख्ती से करवाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन






बता दें कि मौजूदा समय में लॉकडाउन की समाप्ति हो चुकी है और अनलॉक शुरू हो गया है। इसके मद्देनजर उद्योगों में काम होना शुरू हो जाएगा, जिससे कोरोना के और मामले आने की संभावना बढ़ गई है। यही वजह से भविष्य में कोरोना मरीजों के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति में बढ़ोतरी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed