फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Car of traders going to Mahakal darshan fell into the drain, opened the gate and pulled out three, one died of suffocation

इंदौर: महाकाल दर्शन करने जा रहे व्यापारियों की कार नाले में गिरी, गेट खोलकर तीन को निकाला, एक की दम घुटने से हुई मौत

Mon, 07 Mar 2022 05:07 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Mon, 07 Mar 2022 05:07 PM IST
सार

महाकाल दर्शन करने जा रहे  व्यापारियों की कार नाले में जा गिरी। देर रात दो बजे हादसा हुआ। तीन लोगों को कार के गेट खोलकर बाहर निकाला मगर एक गेट नहीं खुला जिस कारण व्यापारी की दम घुटने से मौत हो गई। 

विज्ञापन
Indore: Car of traders going to Mahakal darshan fell into the drain, opened the gate and pulled out three, one died of suffocation
मृतक राम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाकाल दर्शन करने जा रहे व्यापारियों की कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। कार के गेट खोलकर तीन लोगों को तो बाहर निकाल लिया लेकिन एक को नहीं बचाया जा सका। जब तक उसे बाहर निकाला तब तक दम घुटने से मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन


घटना इंदौर-खंडवा रोड पर भेरूघाट स्थित भैरव मंदिर के पास हुई। कपड़ा व्यापारी राम पिता छोगालाल (30) निवासी सब्जी मंडी के पीछे सनावद अपने साथी महेंद्र, गणेश और विनोद के साथ महाकाल दर्शन के लिए रविवार रात को उज्जैन जा रहा था। सभी दोस्त कार में सवार होकर उज्जैन के लिए निकले। भैरव मंदिर के पास मोड़ पर चालक अन्य वाहन से ओवरटेक करने लगा और इसी दौरान कार से नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित होकर कार सड़क किनारे नाले में जा गिरी। जिस नाले में कार गिरी वहां नर्मदा पाइपलाइन का पानी जमा था, जिस कारण कार डूबने लगी। हादसे के बाद मार्ग से गुजर रहे लोगों ने ग्रामीणों और पुलिस को खबर दी। जैसे-तैसे कार का गेट खोलकर विनोद, महेंद्र और गणेश को बाहर निकाला मगर आगे की सीट पर बैठे राम की तरफ का गेट नहीं खुल सका।  गेट खोलने की कोशिश की जाने लगी लेकिन तब तक कार में पानी भर गया था और राम का दम घुट गया। इससे उसकी मौत हो गई। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस के अनुसार कार महेन्द्र चला रहा था और राम उसके पास सीट पर बैठा था। विनोद ओर गणेश पीछे बैठे थे। महेन्द्र ने पुलिस को बताया कि जिस नाले में कार उतरी थी, वहां पानी बहुत था। वह जब कार से निकले तो उन्हें राम नहीं दिखा। बाद में उसे जाकर देखा तो वह औंधे मुंह कार के अंदर ही पानी में पड़ा था।  उसे कार से निकाला तो उसकी मौत हो चुकी थी। राम की सनावद में कपड़े की दुकान है। महेन्द्र भी कपड़ा व्यापारी है। विनोद की मिठाई की दुकान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed