{"_id":"61d59ba59f097b1eb40c28b5","slug":"indore-cannabis-was-kept-in-the-warehouse-used-to-supply-in-other-districts-16200-kg-of-cannabis-confiscated-five-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore Crime News: 16 हजार 200 किलो भांग जब्त, दूसरे जिलों में भेजने के लिए गोदाम में छुपा रखी थी, पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore Crime News: 16 हजार 200 किलो भांग जब्त, दूसरे जिलों में भेजने के लिए गोदाम में छुपा रखी थी, पांच आरोपी गिरफ्तार
Wed, 05 Jan 2022 07:09 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Wed, 05 Jan 2022 07:09 PM IST
सार
ड्रग्स और गांजे के साथ पुलिस ने अवैध रूप से संग्रह कर रखी भांग को जब्त किया है। इसके गोदाम पर पुलिस ने दबिश डाली और वहां भांग को देख दंग रह गई। सैकड़ों बोरियों में भांग भरी हुई थी। जब्त भांग व वाहन की कीमत करीब 50 लाख रुपये है।
विज्ञापन
पुलिस ने जब्त की बोरियो में भरकर रखी भांग
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ड्रग्स और गांजे के साथ पुलिस ने अवैध रूप से संग्रह कर रखी भांग को जब्त किया है। इसके गोदाम पर पुलिस ने दबिश डाली और वहां भांग को देख दंग रह गई। सैकड़ों बोरियों में भांग भरी हुई थी। जब्त भांग व वाहन की कीमत करीब 50 लाख रुपये है। पांच आऱोपियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि विश्वकर्मा नगर, सुदामा नगर के पास गोदाम से अवैध मादक पदार्थ (भांग) इंदौर सहित आस-पास के जिलो में तस्करी की जा रही है। मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने गोदाम पर दबिश दी और यहां से चार आरोपियों को पकड़ा। एक अन्य आरोपी ऑटो से पकड़ाया जो तस्करी के लिए जा रहा था। आरोपियों के नाम अनिल पिता कमल साहू, शिव पिता रतनलाल चौहान, शिवम पिता मुकेश अलुने, प्रेम पिता बाबूलाल पांडे निवासी झुग्गी झोपड़ी व ड्राइवर कमल पिता धन्नालाल परमार है।
ड्राइवर के पास से 250 बोरी अवैध सूखी भांग एवं एक ऑटो रिक्शा वाहन में 20 बोरी जब्त की। इसका लायसेंस भी नहीं था। आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की तो गोदाम का मालिक गोपाल धनोटिया है जिसकी देख-रेख मे भांग इंदौर सहित आस-पास के जिलों में सप्लाय की जाती है। आरोपियों के कब्जे से कुल 16,200 किलो अवैध मादक भांग एवं ऑटो रिक्शा वाहन जब्त किया। कुल कीमत 49 लाख 60 हजार रुपये है। गोदाम मालिक गोपाल धनोटिया की तलाश की जा रही है।