फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Business was going on in the dhaba, the rooms were kept behind, 15 youths arrested

इंदौर: ढाबे में चल रहा था जिस्मफरोशी का कारोबार, पीछे बना रखे थे कमरे, 15 युवक-युवती गिरफ्तार

Mon, 28 Feb 2022 05:11 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Mon, 28 Feb 2022 05:11 PM IST
सार

पुलिस ने राजपूताना ढाबे (होटल) पर दबिश देकर जिस्मफरोशी के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। यहां से आठ युवकों व सात युवतियों को गिरफ्तार किया है। ढाबा संचालक ने पीछे कमरे बना रखे थे, जहां घंटों के हिसाब से किराया लिया जाता था। 

विज्ञापन
Indore: Business was going on in the dhaba, the rooms were kept behind, 15 youths arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ढाबे (होटल) में चल रहे जिस्मफरोशी के अड्डे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। यहां से आठ युवकों और सात युवतियों को गिरफ्तार किया है। ढाबा संचालक ने पीछे की तरफ कमरे बना रखे थे, जहां घंटे के हिसाब से किराया लेता था। एक हजार से तीन हजार तक में कमरे और युवतियों की व्यवस्था की जाती थी।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि राजपूताना होटल में अवैध रूप से जिस्मफरोशी का धंधा संचालित हो रहा था। मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच ने यहां छापा मारा था। कार्रवाई के दौरान पाया कि ढाबे के अंदर केबिननुमा कमरे बनाए रखे थे जहां युवक-युवतियां आपत्तिजनक गतिविधियों में  लिप्त रहते थे। मौके से सात युवतियों व आठ युवकों को आपत्तिजनक अवस्था में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए युवकों में होटल संचालक  बाला उर्फ बालू सिंह चौहान पिता भुवान सिंह निवासी मारुति नगर इंदौर भी शामिल है जो जिस्मफरोशी के कारोबार को संचालित करवाता था। इसके अलावा लोकेश यादव निवासी भोपाल, अजय उर्फ गोलू पिता मोहन चंदवाने निवासी मानव चौक सांवेर, राजेश पिता धन्नालाल साहू निवासी मूसाखेडी मयूर नगर, आदर्श मराठा पिता मधुकर मराठा निवासी कुशवाह नगर, विक्की उर्फ रोहित पिता मदनलाल जायसवाल निवासी इंदौर, शुभम राठौर पिता गोरेलाल राठौर निवासी कुशवाह नगर,  गोलू कुशवाह निवासी मुखर्जी नगर इंदौर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में बालू सिंह चौहान ने  बताया की राजपूताना होटल को लोटस पार्क कॉलोनाइजर श्याम ठाकुर से किराये पर लेकर देह व्यापार का संचालन करवाता था। ग्राहकों से युवतियां पसंद करवाकर एक हजार से तीन हजार के बीच रुपये लेकर होटल में रूम उपलब्ध कराता और उसका एक हिस्सा युवती को देता था। पुलिस ने 25 हजार 800 रुपये नकद व आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है। इस मामले में यह भी पता चला है कि महिलाएं खुद यहां ग्राहक लेकर आती थीं। ढाबा संचालक ग्राहकों की आईडी रखता था और पीछे कमरे में भेज देता था। कमरों में पीछे भी दरवाजे बने थे। कई बार पुलिस कार्रवाई के दौरान ग्राहक और युवतियां इन दरवाजों से भाग जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed