फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Ayodhya Darshan will be done by Congress MLAs to take the people of their assembly constituency, will start from December 18

इंदौर: अपनी विधासनभा क्षेत्र की जनता को कांग्रेस विधायक करवाएंगे अयोध्या दर्शन, 18 दिसंबर से होगी शुरुआत

Thu, 18 Nov 2021 03:02 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Thu, 18 Nov 2021 03:02 PM IST
सार

इंदौर से कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला अब नई वजह से चर्चाओं में हैं। शुक्ला अब अपनी विधानसभा क्षेत्र के हर लोगों को को अयोध्या यात्रा करवाएंगे। 18 दिसंबर से अभियान की शुरुआत होगी और पहले जत्थे में 600 लोग शामिल होंगे जो अयोध्या जाएंगे।

विज्ञापन
Indore: Ayodhya Darshan will be done by Congress MLAs to take the people of their assembly constituency, will start from December 18
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना काल में अपनी कार्यशैली से सुर्खियों में आए कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला अब नई वजह से चर्चाओं में हैं। शुक्ला अब अपनी विधानसभा क्षेत्र के हर लोगों को अयोध्या यात्रा करवाएंगे। 18 दिसंबर से अभियान की शुरुआत होगी और पहले जत्थे में 600 लोग शामिल होंगे जो अयोध्या जाएंगे।
विज्ञापन


विधायक संजय शुक्ला ने बताया कि भगवान राम हम सबके आदर्श हैं। हम सभी बचपन से लेकर अब तक रामायण पढ़ते और सुनते रहे हैं। हम सभी भगवान राम के जीवन की कहानी से हम सभी परिचित हैं। ऐसे में देश के हर नागरिक की इच्छा रहती है कि वह भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में जाकर वहां दर्शन करे और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जन्म स्थल पर पहुंचकर शीश नवाएं। इसी कारण अयोध्या यात्रा का ये आयोजन किया जा रहा है। यात्रा के लिए कांग्रेस नेता सर्वेश तिवारी और लवेश जायसवाल को संयोजक बनाया गया है। सबसे पहले वार्ड-9 का जत्था अयोध्या के लिए रवाना होगा, इस वार्ड की पार्षद अनिता तिवारी है। 
विज्ञापन


हर महीने एक वार्ड के लोगों को ले जाएंगे
विधायक संजय शुक्ला ऐसे पहले विधायक हैं जो अपने क्षेत्र की जनता को अयोध्या यात्रा पर ले जाएंगे। पहली बार इस तरह का आयोजन हो रहा है। इसके बाद अब राजनीतिक गलियारों में भी बहस छिड़ गई है। विधायक शुक्ला का कहना है कि हर महीने विधानसभा क्षेत्र की एक वार्ड से महिलाओं और पुरुषों का जत्था अयोध्या के लिए रवाना होगा। शुक्ला के विधानसभा क्षेत्र इंदौर क्रमांक-1 में 17 वार्ड आते हैं। इनमें से हर महीने 1 वार्ड के नागरिकों को अयोध्या दर्शन के लिए ले जाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed