फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Arrangement of intoxicants for the party of December 31, drugs ordered from Mumbai and illicit liquor too... Police confiscated

Indore News: 31 दिसंबर की पार्टी के लिए नशे का इंतजाम, मुंबई से मंगवाई गई ड्रग्स, अवैध शराब...पुलिस ने की जब्त

Sat, 25 Dec 2021 02:36 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sat, 25 Dec 2021 02:36 PM IST
सार

नए साल के जश्न के लिए नशे के इंतजाम होने लगे हैं। इंदौर में अवैध शराब से लेकर ड्रग्स और गांजा तक पार्टियों में परोसने के लिए पहुंचाया जा रहा है। क्राइम ब्रांच ने करीब नौ लाख की ड्रग्स जब्त की है जो मुंबई से लाई गई थी। अवैध  शराब भी पकड़ी है। 

विज्ञापन
Indore: Arrangement of intoxicants for the party of December 31, drugs ordered from Mumbai and illicit liquor too... Police confiscated
इस ऑटो में ले जाई जा रही थी अवैध शराब। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जाते हुए साल को विदाई देने और नए साल के स्वागत के लिए लोग अभी से तैयारी कर रहे हैं। देर रात के जश्न का दौर इस बार नहीं मनेगा, क्योंकि नाइट कर्फ्यू लागू हो गया है लेकिन नशे के सौदागर नशा परोसने की तैयारियां जोर-शोर से कर रहे हैं। चाहे गांजा हो या ड्रग्स या फिर शराब, इनको खरीदारों तक पहुंचाया जा रहा है। पिछले दिनों पुलिस ने ऐसे ही कुछ मामलों में आरोपियों को पकड़ा है जो 31 दिसंबर की पार्टी के लिए नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे थे। रात्रि चेकिंग भी सख्त की गई है।
विज्ञापन

 
दरअसल क्राइम ब्रांच की टीम ने लसूड़िया क्षेत्र में खालसा चौक निरंजनपुर के पास से एक व्यक्ति को पकड़ा जो ऑटो रिक्शा में अवैध शराब ले जा रहा था। आरोपी का नाम दीपक नरवरिया पिता मानसिंह नरवरिया निवासी भागीरथपुरा, बाणगंगा इंदौर है। आरोपी से पूछताछ की तो शुरू में उसने गुमराह किया लेकिन जब रिक्शा की तलाशी ली तो उसमें 73 बोतल अंग्रेजी शराब मिली। इसका वैध लाइसेंस भी नहीं था। करीब 55.75 लीटर अवैध शराब पुलिस ने जब्त की। ऑटो भी जब्ती में लिया। जब्त माल की कीमत करीब ढाई लाख रुपये है। केस दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह 31 दिसंबर की पार्टी के लिए अलग-अलग जगह शराब लेकर जा रहा था। 
विज्ञापन

 

मुंबई से इंदौर लाकर बेचता था ड्रग्स

Indore: Arrangement of intoxicants for the party of December 31, drugs ordered from Mumbai and illicit liquor too... Police confiscated
पुलिस द्वारा जब्त की गई ड्रग्स। - फोटो : सोशल मीडिया
एक अन्य मामले में पुलिस ने 90 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की है। इस ड्रग्स को भी 31 दिसंबर की पार्टी के लिए लोगों तक ले जाया जा रहा था। इसकी कीमत करीब नौ लाख रुपये है। पुलिस ने कुछ नकदी व मोबाइल भी जब्त किए हैं। क्राइम ब्रांच के अनुसार निर्माणाधीन सरवटे बस स्टैंड के पास से आरोपी नदीम उर्फ नद्दू शेख पिता शमीम शेख (18) निवासी मुंबई को पकड़ा। उसके पास रखे बेग में ड्रग्स रखी थी। आरोपी को थाने लाए व केस दर्ज किया। पूछताछ में उसने बताया कि वह मुंबई से इंदौर आकर ड्रग्स सप्लाय करता था। उसे पहले ही बता दिया जाता था कि कहां ड्रग्स लेकर जाना है।  पार्टियों में इस ड्रग्स का उपयोग होता था। 31 दिसंबर की पार्टी के लिए वह ड्रग्स लेकर आया था। पुलिस विस्तार से पूछताछ कर अन्य कड़ियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed