{"_id":"6240691c724f7c167b6580a2","slug":"indore-airport-will-be-closed-from-11-to-6-am-flight-will-not-be-able-to-land-changes-are-going-on-for-widening","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: रात 11 से सुबह 6 तक बंद रहेगा एयरपोर्ट, फ्लाइट नहीं कर सकेगी लैंड, चौड़ीकरण के लिए हुआ बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: रात 11 से सुबह 6 तक बंद रहेगा एयरपोर्ट, फ्लाइट नहीं कर सकेगी लैंड, चौड़ीकरण के लिए हुआ बदलाव
Sun, 27 Mar 2022 07:16 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Sun, 27 Mar 2022 07:16 PM IST
सार
इंदौर का देवी अहिल्या अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा रात 11 से सुबह 6 तक बंद रहेगा। दोनों टर्न पैड को तीन मीटर चौड़ा किया जाएगा। टैक्सीवे को भी 3 मीटर और चौड़ा किया जाएगा। इसके चलते उक्त अवधि में विमान लैंड नहीं हो सकेंगे।
विज्ञापन
देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डा इंदौर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट आज रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद रहेगा। एयर इंडिया-1 (बोइंग 777) आसानी से लैंड हो सके, इसके लिए रनवे के आखिरी छोर की चौड़ाई बढ़ाने का काम आज से शुरू होगा। इसके चलते एयरपोर्ट रात से सुबह तक बंद रहेगा और इस अवधि में यहां प्लेन लैंड नहीं हो सकेंगे।
जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट पर दोनों टर्न पैड को तीन मीटर चौड़ा किया जाएगा। टैक्सीवे को भी 3 मीटर और चौड़ा किया जाएगा। प्रबंधन ने एयरपोर्ट अथॉरिटी को सूचना देने के साथ ही सभी एयर लाइंस को भी निर्देश दिए हैं। कहा गया है कि रात 11 से सुबह 6 के बीच किसी भी फ्लाइट को शेड्यूल न करें। 10 से 11 बजे के बीच 5 फ्लाइट इंदौर लैंड होती है। ये सभी इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट हैं। इसलिए पहले रात दस बजे का जो समय था उसे बढ़ाकर 11 बजे किया गया। एयरपोर्ट प्रबंधन ने रनवे सुधार के लिए रात 11 से सुबह 6 बजे तक ही उड़ानों का संचालन बंद किया है।
कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री के नए विमान एयर इंडिया-1 (बोइंग 777) एयरपोर्ट पर आसानी से उतर सके, इसके लिए पिछले साल 31 अगस्त को एयर इंडिया-1 विमान ने रनवे पर आकर फिर से उड़ान भरी थी। एयरपोर्ट प्रबंधन ने इसे प्रैक्टिस का हिस्सा बताया था । यदि भविष्य में किसी भी वक्त प्रधानमंत्री का इंदौर में दौरा हो, तो बोइंग-777 सीधे यहां लैंड कर सके। इसी ट्रायल में ये बात निकलकर आई थी कि रनवे के आखिरी छोर को चौड़ा किया जाना है। इधर समर शेड्यूल भी लागू हुआ है जिसमें इंदौर से जम्मू के लिए सीधी उड़ान शुरू हो रही है। इसके अलावा दुबई, दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, चेन्नई, हैदराबाद, बैंगलुरु, गोंदिया, जयपुर, बेलगाम, कोलकाता, रायपुर, प्रयागराज, किशनगढ़, नागपुर, जम्मू, गोवा, ग्वालियर, पुणे, लखनऊ, जबलपुर और जयपुर के लिए भी इंदौर से सीधी उड़ान रहेगी।