फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Agent was being done in connivance with police at Sarwate bus stand, case registered against 13, five policemen suspended

इंदौर: सरवटे बस स्टैंड पर पुलिस की मिलीभगत से हो रही थी एजेंटी, 13 के खिलाफ केस दर्ज, पांच पुलिसकर्मी निलंबित

Wed, 04 May 2022 05:03 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Wed, 04 May 2022 05:03 PM IST
सार

करोड़ों की लागत से बने सरवटे बस स्टैंड पर एजेंटी शुरू हो गई है। मामले में पुलिस की संलिप्तता भी सामने आई है। 13 एजेंटों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पांच पुलिसकर्मी भी निलंबित हुए हैं। 

विज्ञापन
Indore: Agent was being done in connivance with police at Sarwate bus stand, case registered against 13, five policemen suspended
सरवटे बस स्टैंड इंदौर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

करोड़ों की लागत से हाल ही में बनकर तैयार हुए सरवटे बस स्टैंड पर एजेंटी शुरू हो गई है। पुलिस पर भी एजेंटों से मिलीभगत के आरोप लगे हैं। पुलिस ने इस मामले में 13 एजेंटों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पांच पुलिसकर्मी भी निलंबित हुए हैं।
विज्ञापन


पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली ने बताया कि मामले में स्टेशन के प्रबंधक गिरधारीलाल पटेल की शिकायत पर सचिन, धर्मेंद्र, मनीष रानवे, बिरजू महाराज, छंगा, रजत कुशवाह, देवा, गगन, आकाश, निर्मल, शिव, दादू और राहुल धाकड़ को आरोपी बनाया है।  पुलिस ने बताया कि आरोपी स्टेशन से चलने वाली बसों से 30 से 80 रुपये तक की अवैध वसूली करते हैं। मंगलवार रात मनीष, देवा और रजत कुशवाह को गिरफ्तार किया गया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जांच में यह बात भी सामने आई कि पुलिसवालों के सामने ही आरोपी बस वालों से वसूली करते थे। आरोपियों की पुलिस से मिलीभगत की भी बात सामने आई है। इसके बाद वरिष्ठ अफसरों ने मामले में संज्ञान लिया और  प्रधान आरक्षक भारतसिंह, सुबोध शर्मा और आरक्षक राघवेंद्रसिंह, शैलेंद्रसिंह यादव और पंकज बघेल को निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया। यह बात सामने आई कि इस मामले में भी पुलिस ने आरोपियों को प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर छोड़ने की तैयारी कर ली थी। इसके बाद एडिशनल डीसीपी राजेश रघुवंशी को खबर मिली तो वे थाने पहुंचे। उन्होंने थाने के स्टाफ की जमकर खिंचाई की। आरोपियों से पूछताछ कर अड़ीबाजी की धाराओं में केस दर्ज करवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed