फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Afraid of mother's scolding, jumped from the roof of the house, died in hospital

इंदौर: मां की डांट से डरकर घर की छत से लगा दी छलांग, अस्पताल में हुई मौत

Thu, 09 Dec 2021 12:57 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Thu, 09 Dec 2021 12:57 PM IST
सार

छोटी-मोटी बातों पर बच्चों में आत्महत्या का चलन इन दिनों बढ़ रहा है। इंदौर में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें मां की डांट से डरकर एक किशोर घर की छत से कूद गया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Indore: Afraid of mother's scolding, jumped from the roof of the house, died in hospital
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

छोटी-मोटी बातों पर बच्चों में आत्महत्या का चलन इन दिनों बढ़ रहा है। चाहे पढ़ाई का तनाव हो या दूसरी परेशानी, बच्चे मौत को गले लगा रहे हैं, लेकिन इंदौर में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें मां की डांट से डरकर एक किशोर घर की छत से कूद गया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


घटना इंदौर के बिचौली मर्दाना क्षेत्र में स्थित ऋतुराज मल्टी की है। 14 वर्षीय राघव को उसकी मां ने कुछ गलती पर डांट दिया था। इसके बाद मां ने उसे आवाज लगाई तो वह छत पर भाग गया। उसे लगा कि मां उसे मारेगी। इसी डर के कारण उसने छत से छलांग लगा दी। घरवाले उसे नजदीकी अस्पताल ले गए जहां से दूसरे अस्पताल में रैफर किया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बच्चे के नाना दयाल चाकरे बताया कि राघव को मां ने आवाज दी थी। वह डर के मारे छत से कूद गया था। इससे उसकी मौत हो गई। एमआईजी थाना पुलिस के अनुसार मां ने बताया था कि किसी कारण से बच्चे को डांट दिया था। इस पर वह डर गया था। उसे आवाज लगाई तो मारने का डर सताया और वह छत से कूद गया था। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


12वीं के छात्र ने लगाई फांसी 
एक अन्य घटना में पढ़ाई के तनाव के चलते 12वीं के छात्र ने आत्महत्या कर ली। छात्र का नाम रूद्र पिता महेंद्र बक्शी (17) निवासी चेतन नगर है। खजराना पुलिस के अनुसार रूद्र कक्षा 12वीं का छात्र था। घटना के वक्त उसके पिता और बहन काम पर गए थे। घर में मां थी। रूद्र ने मां से कहा था कि वह कमरे में पढ़ाई करने जा रहा है। इसके बाद उसने फांसी लगा ली। मां ने किसी काम के लिए आवाज लगाई तो रूद्र ने कोई जवाब नहीं दिया। जब कमरे में जाकर देखा तो रूद्र फंदे पर लटका था। इसके बाद पिता और आसपास के लोगों को बताया। रूद्र के पिता सिंचाई विभाग में नौकरी करते हैं। बताया जा रहा है कि पढ़ाई के तनाव के चलते रूद्र ने यह कदम उठाया होगा। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed